कोरियन प्रोजेक्ट 'एशिया' में फाइनल हुईं अनुष्का सेन, भारत और कोरिया के ब्रिज कहे जाने पर दिया रिएक्शन!

By Filmibeat Desk
anushka-sen-reacts-on-being-called-a-bridge-between-india-and-korea

Anushka Sen: अनुष्का सेन महत्वाकांक्षी कोरियाई प्रोजेक्ट 'एशिया' में एक्टिंग करते नजर आने वाली हैं। यह कहा जा सकता है, इस प्रोजेक्ट के साथ वह कांटिनेंट के अन्य लोगों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट से जुड़े डिटेल्स अभी भी गुप्त हैं। लेकिन कोई शक नहीं कि अनुष्का ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

अनुष्का टेलीविजन की काफी चर्चित एक्ट्रेस हैं। सिर्फ 21 साल की उम्र में एक्ट्रेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े डिजिटल फुटप्रिंट को एन्जॉय करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके 50 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अपनी एक्टिंग जर्नी के अलावा, अनुष्का सेन को कोरियन टूरिज्म के एम्बेसडर के रूप में भी नियुक्त किया गया है। कोरिया के प्रति उनकी गहरी रुचि और लगाव को देखते हुए उन्हें ब्रांड एंबेसडर की मान्यता दी गई है, जो दो देशों के बीच एक पुल के रूप में उनकी भूमिका को भी मजबूत करता है।

ग्लोबल फैनडम एन्जॉय कर रही हैं अनुष्का

अपना अनुभव शेयर करते हुए अनुष्का कहती हैं, "कोरिया की मेरी हाल की जर्नी में मुझे एहसास हुआ कि हमारा कल्चर अलग होने के बावजूद काफी समान है। मैं आभारी महसूस करती हूं कि मुझे दोनों देशों के बीच पुल के रूप में पहचाना जा रहा है। हमारे यहां की कल्चर फैनडम जबरदस्त है, उनके देश में पहचाने जाने से मुझे विश्वास होता है कि मैं सही काम कर रही हूं। मैं दुनिया के सबसे बड़े कांटिनेंट के दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए आभारी हूं। मुझे अभी भी अपनी अगली यात्रा के लिए कोरिया से मैसेज मिलते हैं और मैं केवल इतना ही कह सकती हूं कि यह एक ग्लोबल फैमिली है और मैं जल्द ही उनके साथ कुछ रोमांचक डेवलपमेंट शेयर करुंगी।"

More from Filmibeat

Read more about: anushka sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X