21 साल की होते ही अनुष्का सेन ने अफेयर्स को लेकर किया खुलासा? हैरान कर देगा वीडियो!

अनुष्का सेन इस वक्त अपने कुछ वीडियोज को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री 21 साल की हुई हैं और उन्होने 7 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। क्या अभी तक अनुष्का सेन का किसी के साथ अफेयर नहीं रहा है?
इसको लेकर हाल ही में एक सवाल पूछा गया था जिसका जवाब अनुष्का ने दिया है। वीडियो के सामने आने के बाद लोग बातें कर रहे हैं। इस दौरान अनुष्का ने Filmygyan से बात करते हुए अफेयर की बात को पूरी तरह से नकार दिया है।
अनुष्का ने कहा कि वो बहुत छोटी थीं जब इंडस्ट्री में काम करना शुरु किया था। जब बड़ी हुई तब भी किसी के साथ उनका अफेयर नहीं रहा है, कभी नहीं रहा। हालांकि अनुष्का ने ये भी कहा कि ऐसा नहीं है कि उनको किसी पर कभी क्रश नहीं रहा, वो रहा है लेकिन अफेयर नहीं रहा। अनुष्का सेन के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
अनुष्का सेन को लेकर एक शख्स ने लिखा, ''अंग्रेजी हो या हिंदी....करनी तो बकवास ही है इनको।'' एक ने लिखा, ''मैंने केवल उसके पहने हुए नेकलेस देखे हैं।'' एक ने लिखा, ''जूठ पे जूठ... बोली जा रही है शक्ल से कितनी मासूम या भोली भाली दिख रही है।'' एक का कहना है, ''वह सचमुच एक अच्छी लड़की है..।'' एक ने लिखा, ''फिर हिमांश कोहली कौन है?'' एक ने लिखा, ''वाइब है यार लड़की में।'' एक का कहना है, ''तो भाई सिद्धार्थ कौन है अनुष्का का।'' इस तरह से लोग लगातार सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं अनुष्का
अनुष्का सेन को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपने फैन्स के साथ में भी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करती हुई नजर आती है। अनुष्का सेन अपनी बोल्डनेस के चलते हर किसी को दीवाना बनाने पर मजबूर कर देती हैं और आपको बता दें कि हर कोई उनका दीदार करने के लिए तरसता रहता है। फिलहाल आप देखिए अनुष्का सेन का ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











