IVF में लगे 150 इंजेक्शन, निकल जाती थी चीख, अब 35 की उम्र में मां बनने जा रही है ये हसीना
Anushka Ranjan On Pregnancy Struggle: टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का रंजन जल्दी ही मां बनने वाली है। दरअसल उन्होंने साल 2021 में आदित्य सील के साथ में शादी कर ली थी। लेकिन शादी के 5 साल के बाद दोनों पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

लेकिन हाल ही में प्रेगनेंसी की घोषणा करने के बाद में अनुष्का ने अपने व्लॉग में प्रेगनेंसी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस पूरे प्रोसेस में उन्हें 150 इंजेक्शन लेने पड़ गए थे और 35 की उम्र में IVF से मन बना इतना आसान नहीं रहा।
अनुष्का ने हाल ही में अपने दर्द को जाहिर किया और कहा कि उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि वह चल भी नहीं पा रही थी। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्हें कंसीव करने में दिक्कत हो रही थी और फिर उनकी बहन के कहने पर वह डॉक्टर से मिलने के लिए गई।
अनुष्का ने बताया कि उनके सारे चेकअप किए गए और सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल आई थी। उनके एग्स की क्वालिटी भी सही थी और आदित्य के स्पर्म की क्वालिटी भी सही थी। लेकिन कनवे नहीं कर पा रही थी और सब कुछ नॉर्मल था।
अनुष्का ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मैं अपने पहले बच्चे के लिए पूरी तरीके से तैयार थी क्योंकि मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी। अगर मैं नॉर्मली इंतजार करती तो पता नहीं कितना वक्त लग जाता और डॉक्टर ने हमें कहा था कि हम IVF के जरिए बच्चा प्लान कर सकते हैं।"
अनुष्का ने बताया कि डॉक्टर ने यह भी कहा कि "आप दोनों में कोई कमी नहीं है लेकिन IVF से भी बच्चा हो सकता है। लेकिन मैं डरने लग गई थी क्योंकि आईवीएफ को लेकर हमारे देश में एक टैबू बन चुका है। मैं हॉस्पिटल में देखी थी कि लोग मुंह छुपा कर आया करते थे।"
अभिनेत्री ने आगे कहा कि "मुझे समझ नहीं आता था कि लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। हम महिला हैं और हमें एक दूसरे का सपोर्ट बनना चाहिए। IVF कोई गलत चीज नहीं है और सच कहूं तो आईवीएफ बहुत मुश्किल भी होता है। मुझे कम से कम 150 इंजेक्शन लग चुके हैं।"
अनुष्का ने बताया कि "आदित्य जिस समय मुझे वह इंजेक्शन लगाते थे तो मैं दर्द से चीखने लग जाती थी। मेरी हालत ऐसी हो गई थी कि मैं चल भी नहीं पा रही थी और तब मेरे परिवार ने मुझे सपोर्ट किया। मैंने सोचा कि मैं इस पर बात करूंगी लेकिन क्या है ना कि IVF के लिए किसी महिला को जज करना बहुत ही ज्यादा गलत है।"


Click it and Unblock the Notifications