'मुझे ब्रा की जरूरत नहीं, तुम ही रखो' - बोल्ड तस्वीर पर अनुषा दांडेकर का ट्रोलर्स को करारा जवाब
शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा दांडेकर इन दिनों चर्चा में हैं। हाल में ही उन्होंने अपने नए अफेयर के बारे में भी बताया। खबरें हैं कि अनुषा दांडेकर अब बिग बॉस फेम जेसन शाह के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने हाल में ही बोल्ड तस्वीरें नए बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की। इससे पहले वह टीवी एक्टर करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में थीं, दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद अनुषा दांडेकर ने एक्टर पर कुछ आरोप भी लगाए थे। खैर अभी अनुषा दांडेकर ट्रोलर्स को करारा जवाब देने को लेकर चर्चा में हैं।
हाल में ही अनुषा ने बेडरूम से बोल्ड तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह बिना इनरवेयर के नजर आ रही हैं। इसे लेकर कुछ यूजर ने उन्हें ट्रोल किया। लेकिन अनुषा दांडेकर ने ट्रोलर्स की करारे जवाब से बोलती बंद करवा दी।

एक शरारती यूजर ने अनुषा दांडेकर की इस सेक्सी फोटो पर लिखा, मेरे पास एक एक्ट्रा ब्रा पेयर हैं, आप मुझे अपने घर का पता दे दीजिए मैं भेजा देता हूं। इसके बाद अनुषा दांडेकर ने जवाब दिया कि शुक्रिया, लेकिन उसे आप ही रखो, मैं बिना ब्रा के ही ठीक हूं।

अनुषा दांडेकर का बॉयफ्रेंड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुषा दांडेकर और उनके बॉयफ्रेंड जेसन ने कबूल कर लिया है कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये भी बताया जा रहा है कि दोनों एक म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान मिले थे।

कौन हैं अनुषा दांडेकर के बॉयफ्रेंड जेसन शाह
बता दें जेसन शाह बिग बॉस 10 में नजर आ चुके हैं। इससे अलावा फिल्म फितूर भी है।

करण कुंद्रा ने मुझे धोखा दिया
हाल में ही अनुषा दांडेकर ने करण कुंद्रा संग ब्रेकअप पर कहा कि करण ने उन्हें धोखा दिया। वह इस ब्रेकअप से बहुत मुश्किल से उभर पाईं। हद तब हुई जब करण ने आजतक माफी भी नहीं मांगी।

जनवरी में करण कुंद्रा से ब्रेकअप
दो महीने पहले ही अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा का ब्रेकअप की कंफर्म खबरें सामने आई थीं। जिसके बाद अनुषा ने इंटरव्यू में करण पर चीट करने का आरोप लगाया था।

कौन हैं अनुषा दांडेकर
फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर, अनुषा की बहन हैं। अनुषा दांडेकर खुद एमटीवी लव स्कूल, इंडियाज नेक्ट्स टॉप मॉडल जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। बताया जाता है कि उनके पास ऑस्ट्रेलिया, इंडियन और सूडान की नागरिकता भी है।


Click it and Unblock the Notifications











