''जिसे लड़कियां ऑनस्क्रीन KISS करती हैं..मैं उसे ऑफस्क्रीन KISS करती हूं''
पिछले दिनों टेलिवीज़न के बोल्ड एक्टर करन कुंद्रा ने एक म्युज़िक वीडियो शूट किया था जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस रूही सिंह के साथ इंटिमेट सीन दिया था। अब ऐसे में कोई गर्लफ्रेंड अपने ही ब्वॉयफ्रेंड को किसी दूसरी लड़की के साथ इंटिमेट सीन देते दिखाई दें तो ज़ाहिर सी बात है वो लड़की इन्सिक्योर तो हो ही सकती है।

लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। बल्कि करण की गर्लफ्रेंड अनूशा दांडेकर का रिएक्शन तो काफी मज़ेदार था। अनूषा ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा है ''उस हर लड़की के लिए जो सक्रीन पर किस करती है, मैं उस लड़के को ऑफ स्क्रीन किस करती हूं।''
#Video..करन कुंद्रा-रूही सिंह का लिप लॉक..ज़रा सोच समझकर ही देखें!
आपको बता दें कि करण और अनुषा सोशल मीडिया के फेवरिट कपल हैं। दोनों के बीच होने वाली हंसी-मजाक और रोमांस खूब पसंद किया जाता है। इसीलिए दोनों सोशल मीडिया में अपनी निजी जिंदगी की झलकियां साझा करने में कोई कंजूसी नहीं दिखाते।
हिना खान की वजह से 'ये रिश्ता..की' टीम ने लिया ये फैसला..SAD!
करण और अनुषा के बीच ट्वीटर पर इस किस को लेकर मजेदार डिसक्शन भी हुआ। करण का दो चार दिन गाना आप नीचे देख सकते हैं। गौरतलब है कि करन कुन्द्रा इन दिनों सुपर हॉट मॉडल और वीजे अनूशा को डेट कर रहे हैं। ये जोड़ी अक्सर अपनी तस्वीरें फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहती है।
आपको बता दे कि अनूशा ने हाल ही में अपनी एक हॉट तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें अनूशा बिकिनी में नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि वीजे अनूशा एक मॉडल हैं जो बॉलीवुड की कई फिल्मों में अलग अलग किरदार निभा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications