कसौटी जिंदगी की Spoiler:अनुराग-प्रेरणा की शादी के बीच मिस्टर बजाज की एंट्री, तस्वीर वायरल
कसौटी जिंदगी की 2 इन दिनों टीवी पर छाया हुआ है। कोमोलिका के शो से जाने के बाद अब फैंस को मिस्टर बजाज के ट्विस्ट का इंतजार है। इस बीच शो में ऐसा कुछ होने जा रहा है जिसे देखकर फैंस खुश हो जायेंगे। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि इस बार भी प्रेरणा और अनुराग एक नहीं हो पायेंगे, तो ऐसा नहीं है।
सेट से जुड़ी एक तस्वीर सामने आयी है। जहां पर प्रेरणा और अनुराग एक साथ शादी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो भी परिवार के सामने। शो में लंबे समय से अनुराग और प्रेरणा के बीच आयी दूरियां अब खत्म होने वाली है। ये सरप्राइज फैंस के लिए मस्ट वॅाच होने वाला है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुराग सबके सामने प्रेरणा को शादी करने का प्रस्ताव देगा। परिवार के सामने ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ दोनों की शादी होगी। लेकिन जरा ठहरिए। अब एकता का शो हो और कहानी में कोई तगड़ा ट्विस्ट ना हो, भला ऐसे कैसे हो सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार अनुराग और प्रेरणा के शादी के दिन शो में महा ट्विस्ट आने वाला है। जिसके चलते कोमोलिका के खून के आरोप में पुलिस आएगी और अनुराग को पकड़ कर ले जाती है।
साथ ही अनुराग के बिजनेस पर भी मिस्टर बजाज की नजर पड़ जाती है। ऐसे में कंपनी और घर की जिम्मेदारी प्रेरणा पर आ जाएगी। अनुराग और उसके बिजनेस को बचाने के लिए प्रेरणा मिस्टर बजाज से शादी कर लेगी।
बहरहाल, आपको बता दें कि टीवी के ये 7 शो जल्द बंद होने वाले हैं..चलिए देखते हैं कहीं आपका फेवरेट टीवी शो तो इस लिस्ट में शामिल नहीं है..


Click it and Unblock the Notifications











