अनुराग ने कहा कि मैं तो बस 'युद्ध' का निर्माण कर रहा हूं....
शो को अभी तक मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिली है। लेकिन इन सारी बातों से बेखबर अनुराग का कुछ और ही कहना है।
अनुराग ने कहा कि "मैं कुछ नहीं जानता, मैं सिर्फ काम कर रहा हूं
इस बारे में बात करते हुए अनुराग ने कहा कि "मैं कुछ नहीं जानता। मैं सिर्फ काम कर रहा हूं।"मैं एडीटिंग कक्ष से बाहर नहीं निकलता। मुझे नहीं पता कि 'युद्ध' को दर्शकों से क्या प्रतिक्रिया मिल रही है। मैंने समाचारपत्र पढ़ना और सोशल मीडिया से जुड़ना बंद कर दिया है।"
गौरतलब है कि धारावाहिक में महानायक अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। एंडेमोल इंडिया और सरस्वती क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'युद्ध' से बच्चन ने कहानियों पर आधारित धारावाहिक में अपना पहला कदम रखा है।
14 जुलाई से प्रसारित होने वाले इस 20 कड़ियों वाले धारावाहिक में सारिका, जाकिर हुसैन, मोना वासु, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और के के मेनन मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












