कसौटी जिंदगी की Spoiler : अनुराग-कोमोलिका की शादी से पहले बिग ट्विस्ट, फैंस को झटका !

By Prachi Dixit

फैंस जहां शो में अनुराग और प्रेरणा के मिलने का इंतजार कर रहे थे। वहीं कहानी में बड़ा ट्विस्ट आ गया। ये सिलसिला शुरू हुआ अनुराग के पिता मोलॅाय की मौत से। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया। प्रोमो में दिखाया गया है कि प्रेरणा अनुराग को तोहफा देती हैं जिसे अनुराग तोड़ देते हैं और प्रेरणा पर हंसते हैं।

अनुराग प्रेरणा की यह कहकर बेईज्जती भी करते हैं कि वो कभी भी उनके स्टेटस (औहदे) की बराबरी नहीं कर सकतीं। अनुराग कहता है कि उनके पास ना तो रुतबा है ना ही अक्ल। प्रेरणा चुपचाप यह सब सुनती रहती हैं। इसके बाद अनुराग कोमोलिका का हाथ पकड़कर कहते हैं कि ये मेरे लिए परफेक्ट है।

Kasauti Zindagi Kay,

ऐसा माना जा रहा है कि अनुराग के इस बदले हुए व्यवहार के पीछे कोई और नहीं बल्कि कोमोलिका की धमकी है। एक वेबसाइट की खबर अनुसार अनुराग को भरोसा है कि प्रेरणा के पिता राकेश पर मोलॅाय की मौत का इल्जाम गलत है। वह राकेश को बचाने के लिए कोमोलिका के साथ शादी का नाटक करता है।

अनुराग इस बात की खबर प्रेरणा और कोमोलिका दोनों को नहीं होने देता है। अनुराग की मां भी चाहती है कि वह प्रेरणा का साथ छोड़ दे। ऐसी खबर है कि आगे चलकर प्रेरणा को अनुराग की सच्चाई का पता चलता है। दोनों मिलकर कोमोलिका का सामना करते हैं।

बहरहाल, यहां देखिए प्रेरणा यानी कि एरिका की ये तस्वीर, आपकी नजर हटाना मुश्किल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X