ऐसी हो गई है अनुराग डोभाल की हालत, UK007 राइडर के जख्म देख भर आया फैन्स का दिल
Anurag Dobhal Health Update: जाने माने यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि अपने परिवार से परेशान होकर अनुराग डोभाल ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें उनके घरवालों द्वारा काफी टॉर्चर किया जा रहा है। उनका परिवार संपत्ति को लेकर झगड़ा करता है। इस वीडियो को बनाने के अगले दिन ही अनुराग डोभाल ने सुसाइड के मन से अपनी कार डिवाइडर से ठोक दी। कार के तो परखच्चे उड़ गए, अनुराग डोभाल सही सलामत हैं, लेकिन उन्हें कुछ चोटें आई हैं।

अनुराग डोभाल ने दिखाए अपने जख्म
आए दिनों अनुराग डोभाल की टीम उनके वीडियो शेयर कर उनकी हेल्थ अपडेट दे रही है। कभी बताया जाता है कि अनुराग डोभाल की हालत पहले से बेहतर है तो कभी बताया जाता है कि उनकी हालत काफी गंभीर है। वहीं हाल ही में अनुराग डोभाल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुराग डोभाल बिस्तर पर लेटे हैं। उनकी हालत भी दुरुस्त नजर नहीं आ रही है। उनके शरीर पर काफी चोटों और घाव के निशान दिखाई दे रहे हैं। चोट का वीडियो शेयर करने के बाद वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि- जब अपने बुरे वक्त में सब छोड़कर चले गए। तब जो लोग रुक गए वही अपने हैं।
जख्म देख इमोशनल हुए फैन्स
अनुराग डोभाल की ऐसी हालत देख उनके फैन्स सदमे में आ गए। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ध्यान रखो अपना और भाभी का तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- जब आपको पता था कि परिवार से कोई साथ नहीं देगा तो खुद की कार क्यों ही ठोक दी। आपको बता दें कि अनुराग डोभाल को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है वह इस समय अपने फॉर्महाउस पर हैं। उनके साथ उनकी टीम और दोस्त हैं। बताया यह भी जा रहा है कि अभी उनकी पत्नी रितिका उनके साथ नहीं हैं। बता दे कि रितिका 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं और कुछ महीनों से वह अनुराग डोभाल के साथ नहीं रह रही थीं, लेकिन पति के एक्सीडेट की खबर मिलते ही वह भागी-भागी अस्पताल पहुंचीं।


Click it and Unblock the Notifications











