VIDEO: बेटे के सामने सारे दर्द भूले अनुराग डोभाल, घुमाना-सुलाना-दूध पिलाना खुद कर रहे हैं सारे काम
Anurag Dobhal Baby Video: यूट्यूबर अनुराग डोभाल बेटे के जन्म के बाद अपने पुराने दर्द को पूरी तरह से भूल चुके हैं और अब सब कुछ पीछे छोड़कर सिर्फ और सिर्फ बेटे के साथ ही टाइम बिता रहे हैं। अनुराग इसे लाइफ की सबसे बड़ी ब्लेसिंग मानकर एक एक पल इसी के साथ बिता रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुराग डोभाल कभी बच्चे को घूमाते, सुलाते तो कभी उसे दूध पिलाते और बर्प करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पल भर के लिए भी उनकी नजर उनके बच्चे से हट नहीं रही है। सोशल मीडिया पर उनका ये खूबसूरत वीडियो उनके फैंस के बीच चर्चाओं में है और वो इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।
वीडियो में पहली बार अनुराग के बेटे के झलक भी देखने को मिल रही है। बता दें कि बादसे के बाद जब अनुराग को बेटे के जन्म की गुड न्यूज़ मिली तो वो वीलचेयर के सहारे अस्पताल पहुंचे।
पिछले कई दिनों से अनुराग अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। खबरें आईं कि उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उठापटक चल रही है जिसकी वजह से अनुराग ने अपनी जिंदगी को खत्म करने की प्लानिंग कर ली थी। लेकिन अब अनुराग की जिंदगी में एक नई शुरुआत हुई है और अपने बच्चे को देखकर नो काफी इमोशनल हो गए।


Click it and Unblock the Notifications