बिग बॉस को एक्सपोज करते हुए Anurag Dobhal ने किए चौंकाने वाले खुलासे,- मुझे टॉर्चर किया..

Anurag Dobhal: रियालिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन नई नई चीजें देखने को मिल रही है। साथ ही शो के बाहर भी बहुत कुछ चल रहा है शो को लेकर। इसी बीच जब से अनुराग डोभाल बिग बॉस 17 के घर से बाहर आए तब से कोई ना कोई खुलासा कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बिग बॉस को एक्पोज करते हुए चौंकाने वाले बयान दिए हैं।
बिग बॉस 17 को लेकर अनुराग का बयान-
बिग बॉस 17 के घर के अंदर रहने पर तो अनुराग हमेशा खबरों में रहे ही थे परंतु अब फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 से निकल चुके हैं। शो से निकलने के बाद अनुराग ने बिग बॉस पर गंभीर आरोप लगाया है।
अनुराग डोभाल ने शो से निकलते ही बिग बॉस पर गंभीर आरोप लगाया है। अनुराग ने शो से निकलने के बाद अपने यूट्यूब चैनल यूके राइडर 07 पर एक व्लॉग शेयर कर बिग बॉस को एक्सपोज किया है। उनका कहना है कि शो में सफर खत्म होने के बाद जब वह बाहर आए तो दो दिनों तक उन्हें उनके परिवार से बात नहीं करने दिया गया, जिसकी वजह से वह बहुत परेशान हो गए थे।
💔
— Khabri 👂 (@real_khabri_1) January 5, 2024
SPEECHLESS#AnuragDobhal #BiggBoss17 pic.twitter.com/0GMp7fhYOK
व्लॉग में अनुराग डोभाल कहते नजर आए कि बिग बॉस ने उन्हें टॉर्चर किया। बकौल अनुराग, "बिग बॉस से निकलने के बाद मुझे जिस होटल में रखा गया था, मुझे दो दिन तक मेरे घरवालों से कोई कॉन्टैक्ट नहीं करने दिया गया। शो खत्म हो गया था, लेकिन उसके बाद भी मुझे लग रहा था कि यार यह मुझे कितना टॉर्चर कर रहे हैं। मैं वैसे ही तीन महीने एक ऐसी जगह बिताकर आया था, जहां मेरा दुनिया से कोई कॉन्टैक्ट नहीं था।"
अनुराग डोभाल ने बताया कि होटल में दो दिनों तक बिना परिवार से बात किए और बिना मोबाइल के रहना उनके लिए काफी मुश्किल था। एक पल उन्हें सुसाइड तक का ख्याल आ गया था। अनुराग ने कहा, "मेरे मां-बाप से कोई कॉन्टैक्ट नहीं था। इन्होंने दो दिन तक मुझे मेरी फैमिली से दूर रखा। ना ही इन्होंने मुझे मेरी फैमिली से बात करने दिया और ना ही मुझे मेरा फोन दिया। मैं जब उस होटल में दो दिन रहा तो मुझे सुसाइड का ख्याल भी आया।"
अनुराग ने आगे कहा, "मैं सोच रहा था कि मैंने ऐसा क्या ही कर दिया कि मैं अब तक यह सजा भुगत रहा हूं। भगवान जी ने मुझे थोड़ी सद्भुद्धि दी है, इसलिए मैंने उस होटल के अंदर कोई गलत कदम नहीं उठाया। इतने लंबे समय तक दुनिया के साथ कटऑफ रहने के बाद जब बाहर आया, उसके बाद भी उन्होंने मुझे मेरी फैमिली से मिलने नहीं दिया।" फिलहाल सोशल मीडिया पर अनुराग के बयान के बाद कई सारे लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications









