व्हीलचेयर पर बैठ बच्चे से मिलने पहुंचें अनुराग डोभाल, बेटे को गले लगाकर फूट-फूटकर रोए...

Anurag Dobhal Ritika Chauhan Blessed with Boy: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की स्थिति भले ही बहुत अच्छी ना हो, लेकिन फिर भी वह एक्सीडेंट के बाद रिकवर कर रहे हैं। बता दें कि अनुराग डोभाल अब और भी जल्दी रिकवर करेंगे क्योंकि अनुराग डोभाल अब पिता बन गए हैं। हाल ही में रितिका चौहान ने यह जानकारी पब्लिक की कि वह मां बन चुकी हैं और घर में नन्हा मेहमान आ चुका है, लेकिन रितिका ने यह क्लियर नहीं किया था कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी।

Anurag Dobhal

व्हीलचेयर पर बैठ जैसे-तैसे बच्चे से मिलने पहुंचे अनुराग डोभाल

आपको बता दें कि रितिका और अपने नवजात बच्चे से मिलने के लिए अनुराग डोभाल बहुत ही उत्सुक हो रहे थे। जैसे ही उन्हें यह मालूम हुआ कि रितिका ने बच्चे को जन्म दे दिया है वह ऐसी स्थिति में भी पत्नी से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। अनुराग डोभाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि अनुराग डोभाल जरा भी चल नहीं पा रहे हैं वह किसी की मदद से व्हीलचेयर पर बैठते हैं और अस्पताल पहुंचते हैं।

बेटे को देख फूट-फूट कर रोए अनुराग डोभाल

अनुराग डोभाल अपने हाथों में अपने बच्चे को उठाकर फूट-फूटकर रोने लगते हैं। वीडियो शेयर करने के साथ ही अनुराग डोभाल कैप्शन में लिखते हैं- मेरे बच्चे के लिए मेरा दूसरा जन्म। इसी के साथ ही उन्होंने हैशटैग में बताया कि बेटे का जन्म हुआ है। जैसे ही फैन्स को यह खबर मिली लोगों ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत-बहुत बधाई हो। तो वहीं दूसरे ने लिखा- चलो अब कम से कम डिप्रेशन से आप बाहर निकल पाओगे बच्चे के आने से सब बदल जाता है।

More from Filmibeat

Read more about: anurag dobhal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X