पत्नी ने छोड़ा साथ, परिवार ने हड़पी संपत्ति, आखिरी वीडियो में रोए अनुराग डोभाल बोले- मेरी मौत के जिम्मेदार...

Anurag Dobhal Post Last Video: बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल जिसे लोग यूट्यूबर यूके 07 राइडर (Youtuber UK07 Rider) के नाम से भी जानते हैं। अकसर वह किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी किसी विवाद की वजह से तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर। फिलहाल तो आपको बता दें कि हाल ही में अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है जिसने लोगों को चौंका दिया है। अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही में उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी रीतिका ने उन्हें छोड़ दिया है।

Anurag Dobhal

रो-रो कर बेहाल हुए अनुराग डोभाल

अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर लगभग 2 घंटे का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बुरी तरह से बिलख-बिलख कर रोते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह बताते हैं कि यह उनका आखिरी वीडियो है। वह कहते हैं चीजें जैसी दिखती हैं वैसी होती नहीं हैं। 14 साल की उम्र में मुझे ब्रेन ट्यूमर हो गया था, लेकिन मैंने पढ़ाई की मेहनत की और कुछ बन पाया।

परिवार के लोग मुझे टॉर्चर कर रहे हैं

मैंने अपनी पसंद से शादी से जैसे-तैसे परिवार को मनाया, लेकिन उन्होंने शादी से 5 दिन पहले शादी में शामिल होने से इनकार कर दिया। मैंने अकेले शादी की अकेले झेला, मुझे बहुत टॉर्चर किया गया है। मैं अब पागलों वाली स्टेज पर पहुंच गया हूं। बहुत दिनों से खाना भी नहीं खाया है। उन्होंने आगे कहा कि मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा, कमल भाई और श्रेया होंगे। मेरे पास कुछ करने को नहीं बचा है मैं डिप्रेशन में हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं अपनी फीलिंग कैसे बताऊं इस वीडियो के बाद शायद गायब हो जाऊंगा।

परिवार ने हड़पी संपत्ति

अनुराग डोभाल ने यह भी बताया कि उनके परिवार ने उनकी संपत्ति हड़प ली है। उनकी पत्नी भी दूसरों के बहकावे में आकर उन्हें छोड़कर चली गई है। वह आगे कहते हैं कि मेरे जाने के बाद मेरे मम्मी पापा, श्रेया ये सभी लोग झूठ बोलेंगे बहुत सी बातें कहेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं, रीतिका कई लोग तु्म्हें झूठ बोलेंगे, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे ही प्यार किया और तुम्हारे लिए ही सब किया।

More from Filmibeat

Read more about: anurag dobhal latest news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X