अनुराग डोभाल की हालत हुई गंभीर, मैनेजर ने बताई कंडीशन, बोले- एक्सीडेंट के बाद उनके फेफड़े...
Anurag Dobhal aka Uk007 rider is in Serious Condition: बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट और फेमस यूट्यूबर UK007 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। पारिवारिक तनाव की वजह से उन्होंने कुछ दिनों पहले एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह आत्महत्या कर लेंगे क्योंकि परिस्थिति उनके हाथ से बाहर है। माता पिता टॉर्चर कर रहे हैं और पत्नी भी छोड़कर जा चुकी है।

अनुराग डोभाल की हालत हुई गंभीर
उसी के अगले दिन अनुराग ने आत्महत्या के इरादे से डिवाडर से अपनी कार ठोक दी। जिससे कार के तो परखच्चे उड़ गए और अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती हो गए। जहां अभी तक बताया जा रहा था कि अनुराग की हालत में सुधार हो रहा है वहीं अब जानकारी आ रही है कि अनुराग डोभाल की हालत गंभीर होती जा रही है।
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताई कैसी है यूट्यूबर की तबीयत
अनुराग ICU में भर्ती थे, उनके मैनेजर ने शुक्रवार को बताया कि आईसीयू से तो उन्हें बाहर निकाल लिया गया है उनकी हालत पहले से बेहतर है, लेकिन हाल ही में अनुराग के मैनेजर ने बताया कि अनुराग डोभाल की हालत गंभीर होती जा रही है। अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित ने कहा कि- भाई की कंडीशन सुबह तक तो बेहतर थी, लेकिन अब सीरियस होती जा रही है। एक्सीडेंट की वजह से उनके आधे लंग्स डैमेज हो गए हैं और इन्फेक्शन फैल गया है। अनुराग को निमोनिया भी हो गया है। यूट्यूबर के मैनेजर ने उनके चाहने वालों से विनती की है कि वह सभी अनुराग डोभाल के स्वस्थ होने की कामना करें। बता दें कि इस स्थिति में भी अनुराग के परिवार वाले उनके साथ नहीं खड़े हुए हैं। अनुराग के साथ सिर्फ उनकी टीम और उनकी 9 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी हैं। जो उनका ख्याल रख रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications









