बधाई हो! पापा बने अनुराग डोभाल, पत्नी रितिका ने दिया बच्चे को जन्म, जानें बेटा हुआ या बेटी...
Anurag Dobhal Ritika Chauhan Blessed with Baby: जाने माने यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अपने स्वास्थ को लेकर कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनका एक्सीडेंट हुआ था जिस वजह से उन्हें काफी चोट आई थी। अनुराग की पत्नी रितिका ने अस्पताल आकर पति की देखभाल की, बता दें कि रितिका नौ महीने की प्रेग्नेंट थीं। सभी को नन्हे मेहमान के आने का इंतजार था। वहीं अब बता दें कि अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं राम नवमी के मौके पर रितिका ने बच्चे को जन्म दिया था।

मां बनीं रितिका सोशल मीडिया पर दी बच्चा होने की जानकारी
बता दें कि रितिका ने 27 मार्च को इंस्टा स्टोरी पर जानकारी दी थी कि घर में नन्हा मेहमान आ गया है। हालांकि उनके बेटा हुआ है या बेटी इस बात का खुलासा उन्होंने नहीं किया है। मगर इस बात की जानकारी मिलते ही लोगों ने बधाइयों का तांता लगाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि घर में 'जूनियर बाबू भइया' आ गए हैं। फिलहाल तो अनुराग डोभाल के फैन्स यह जानकर बेहद ही खुश हैं, लेकिन साथ ही में फैन्स को इस बात की भी चिंता है कि क्या अनुराग के मां बाप उनकी खुशियों में शामिल होंगे या नहीं।
राम नवमी के दिन घर में आया बच्चा
आपको बता दें कि अनुराग डोभाल और रितिका चौहान ने पिछले साल ही 30 अप्रैल को शादी की थी और अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी से पहले ही दोनों माता पिता बन गए हैं। अभी तक इस खुशखबरी को सुन अनुराग डोभाल ने कोई पोस्ट नहीं किया है, लेकिन रितिका ने जानकारी दी थी कि राम नवमी के पावन दिन पर हमें भगवान ने एक बेहद ही खूबसूरत तोहफा दिया। 27.3.2026 इसी के साथ ही उन्होंने बच्चे के पैरों की एक झलक साझा की जिसपर स्याही का निशान लगा था।


Click it and Unblock the Notifications











