असल जिंदगी में ऐसे रोमांस कर रहे हैं अनुराग-प्रेरणा, Video में किया खुल्लम खुल्ला प्यार
टीवी की दुनिया की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय जोड़ी फिलहाल एक ही हैं। वो नाम है अनुराग-प्रेरणा का। रील लाइफ में कसौटी जिंदगी की 2 में दोनों के रोमांस ने फैंस के दिल पर ऐसा जादू किया है कि इसे जोड़ी नंबर 1 का करार दे दिया गया है।
दूसरी तरफ रियल लाइफ में भी अनुराग-प्रेरणा यानी कि एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान की जोड़ी के रोमांस की चर्चा जोरों पर हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक सबके सामने अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। लेकिन ये तो तय माना जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ प्यार का रंग खिल चुका है।

सेट पर भी दोनों के प्यार की खबर तेजी से सबके सामने आती रहती हैं। फिलहाल एरिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एरिका के जन्मदिन के दिन का है। जहां पर एरिका अपना स्पेशल जन्मदिन पार्थ समथान के साथ मनाती हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में दोनों ने एक दूसरे के साथ ऐसे दिखाई दे रहे हैं जैसे दो प्यार करने वाले किसी जगह पर वेकेशन मना रहे हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस वीडियो में दोनों का प्यार साफ-साफ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि एरिका और पार्थ अपने रिश्ते को लेकर पहले ये कह चुके हैं कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है प्यार नहीं। अगर प्यार नहीं है तो फिर ये वीडियो में क्या दिख रहा है, बताइए एरिका और पार्थ ?
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि एकता कपूर के शो पर ऐसी कई रोमांटिक रियल लाइफ जोड़ी बनी हैं और उनकी शादी भी हो चुकी है..यहां देखिए जब एकता ने बना दी जोड़ी के साथ पार्थ और एरिका का ये VIDEO


Click it and Unblock the Notifications