'टाईगर जिंदा है' में काम कर चुकीं हैं ये एक्ट्रेस- कहा, ''सेक्रेड गेम्स 2 में काम करना अद्भुत रहा''
कई सफल फिल्मों और वेबसीरिज में काम करने के बाद, एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीज़न में सैफ अली खान के साथ नजर आने वाली हैं। टाईगर जिंदा है और पद्मावत में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकीं सेक्रेड गेम्स 2 में अहम किरदार निभा रही हैं।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मैं सीरीज़ में सैफ की पूर्व पत्नी मेघा का किरदार निभा रही हूं। पहले सीज़न में सिर्फ एक झलक दिखाया गया था, निर्माताओं ने सरताज के निजी जिंदगी पूरी तरह से उजागर नहीं की थी। सरताज के जीवन में भावनात्मक उथल-पुथल का एक बड़ा हिस्सा मेघा के साथ उनके रिश्ते, उनके प्यार और रिश्ते को ठीक से निभा नहीं सकना था, वह इन सब की वजह से तरह-तरह के कटार से गुजरता है। जैसे-जैसे श्रृंखला आगे बढ़ती है, मेघा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

सैफ अली खान के साथ काम करने के अनुभव को लेकर अनुप्रिया ने कहा, सैफ के साथ काम करना बिल्कुल अद्भुत रहा है। वह सबसे सहज सह-अभिनेताओं और सेलिब्रिटी में से एक हैं। वे बहुत ही शालीन है और हमेश नम्र रहते हैं।
एक्ट्रेस ने कहा, सैफ अपने सह-कलाकारों को बहुत सहज बनाते है, वह एक शानदार इंसान है। अलग-अलग दृश्यों में उनके साथ काम करना बहुत मजेदार था। वह अपने सह-कलाकारों को प्रयोग के लिए बहुत स्पेस देते है। वे बहुत गहरी अलग विषयों पर भी बातचीत कर सकते है। ऑफ़ कैमरे पर हमारी बातचीत भी वास्तव में शानदार रही ।


Click it and Unblock the Notifications











