..................... Anupamaa Written update 19 July Anupamaa Spoiler Alert malti devi firm decision - Hindi Filmibeat

Anupamaa: अनुपमा को बर्बाद करने में मालती देवी का साथ देगा शाह परिवार का ये शख्स, पीठ पीछे घोंपेगा खंजर

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि मालती देवी इस बात से काफी खफा है कि 'अनुपमा' ने ऐन मौके पर उसका साथ छोड़ दिया और अब उसने अनुपमा को बर्बाद करने की कसम खा ली है। अनुपमा ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वो मानी नहीं।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा बताती है कि माया चाहती थी कि वो उसकी बच्ची यानी छोटी के पास जाए। अनुपमा कहती है कि उसे माया दिख रही थी। वो कहती है कि सालों पहले वो इसलिए रुकी थी क्योंकि वो पाखी की मां बनने वाली थी और अब इस बार वो इसलिए रुकी है क्योंकि वो अपनी छोटी की मां है। वो कहेगी सपने टूटने का दुख तब भी था और आज भी है। लेकिन उसके अंदर की मां तब भी खुश थी और आज भी खुश है।

अनुपमा गुरु मां से माफी मांगती है और कहती है कि वो कि वो उसे कोई भी सजा दे सकती हैं। अनुपमा के साथ उसके सभी परिवार वाले मालती देवी से माफी मांगने के लिए आ जाते हैं। लेकिन मालती देवी का खौफ थमने का नाम ही नहीं लेता है और वो कहती है कि शाह और कपाड़िया मिलकर भी अनुपमा को उसके कहर से नहीं बचा सकते। वो कहेगी कि वो अनुपमा को ऐसा बर्बाद करेगी कि बर्बादी भी देखकर थर-थर कांपेगी। यह कहकर मालती देवी वहां से चली जाती है।

अनुज अनुपमा को संभालने की कोशिश करता है और कहता है कि अनुपमा गुरुमां से माफी मांगती रहे, जब तक वो उसे माफ ना कर दे। इन सबके बीच शाह परिवार के लोगों को इस बात का डर होता है कि अनुपमा को चोट पहुंचाने के चक्कर में मालती देवी कहीं उनके परिवार को कुछ ना करने लग जाए।

अनुज तय करता है कि वो अनुपमा पर कोई आंच नहीं आने देगा। वो मालती देवी के हर नुकसान की भरपाई कर देगा और अगर वो कोई लीगल एक्शन लेंगी तो उसके खिलाफ भी वो तैयार खड़ा है। वो कहता है कि वो मालती देवी को अनुपमा का एक बाल भी नहीं बांका करने देगा।

दूसरी तरफ नकुल भी मालती देवी को समझाने की कोशिश करेगा। लेकिन मालती देवी उसकी कोई बात सुनने के लिए तैयार ही नहीं होती है। मालती देवी अनुपमा के खिलाफ साजिशों के बारे में सोचने लग जाती है और दूसरी तरफ अनुपमा अपने दिन की नई शुरुआत करती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि डिंपल अपनी ही सास के खिलाफ बयान देगी कि अनुपमा ने मालती देवी के कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा है। यही नहीं, मालती देवी अनुपमा को बुलाएगी और शीला की जवानी पर डांस करने को कहेगी।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X