'अनुपमा' Vs 'क्योंकि 2': TRP वॉर में दो शोज में छिड़ी जंग, राजन शाही ने एकता कपूर पर साधा निशाना, कही ये बात

Anupamaa vs Kyunki 2: पॉपुलर टीवी शो अनुपमा के निर्माता राजन शाही ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट डालकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यह पोस्ट ऐसे समय पर आई है, जब खबरें आ रही हैं कि स्मृति ईरानी स्टारर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की TRP 'अनुपमा' के बराबर पहुंच गई है और कुछ रिपोर्ट्स तो इसे 'अनुपमा' से आगे भी बता रही हैं।
राजन शाही ने अपने नोट में सीधे शो का नाम लिए बिना इस टीआरपी चर्चा को A PR Team बताते हुए इशारा किया कि शायद रेटिंग्स को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने लिखा- 'WRONG PROJECTION A PR TEAM will never work. Anupamaa team Thu Thu Thu Satyamev Jayate.'
टीआरपी रिपोर्ट में बराबरी
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीक 30 की टीआरपी रिपोर्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को 2.3 मिलियन इम्प्रेशन मिले। दिलचस्प बात यह है कि अनुपमा ने भी उसी हफ्ते 2.3 मिलियन इम्प्रेशन दर्ज किए थे। हालांकि आंकड़े लगभग बराबर थे, लेकिन इंडस्ट्री में यह चर्चा तेजी से फैल गई कि स्मृति ईरानी की वापसी वाला शो रूपाली गांगुली के हिट सीरियल अनुपमा को आते ही हरा चुका है।
दोनों शो के बीच तुलना ने बढ़ाया रोमांच
दोनों शोज के बीच चल रही तुलना ने टीवी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपनी लॉन्चिंग से ही सुर्खियों में है। एक तो पुराने शो की नॉस्टैल्जिया और दूसरा, स्मृति ईरानी का लंबे समय बाद एक्टिंग में लौटना।
वहीं अनुपमा अभी भी अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे से दर्शकों को बांधे हुए है। मौजूदा ट्रैक में प्रीत शाह परिवार को अनुपमा के प्रति उनके लगातार अनादर के लिए फटकार लगाती है। वह यहां तक कह देती है कि अगर हालात नहीं बदले तो वह डांसिंग रानियों के साथ घर छोड़ देगी। यह कहानी आगे क्या मोड़ लेकर आएगी, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।
'क्योंकि 2' में भी चल रहा जबरदस्त ड्रामा
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में भी कहानी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिलहाल ट्रैक परी की शादी अजय से दिखा रहा है, जिसकी क्रिमिनल हिस्ट्री सामने आ रहा है, साथ ही अंगद पर लगे झूठे आरोपों की सच्चाई खुलने की प्रक्रिया भी चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











