..................... Anupamaa Updates Anupamaa spoiler alert Anupamaa New Promo out - Hindi Filmibeat

Anupamaa: अनुपमा की जिंदगी से खत्म होगा अनुज का चैप्टर, गुस्साए फैंस ने की शो बंद करे की मांग

Anupamaa Updates

Anupamaa Updates: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों काफी इमोशनल सीन चल रहे हैं। छोटी अनु के जाने के बाद अनुज ने अनुपमा का भी साथ छोड़ दिया है और उसने यह तक कह दिया है कि वो अब अनुपमा के साथ नहीं रहना चाहता है। अनुज और अनुपमा भले ही एक-दूसरे से अलग हो गए हैं लेकिन उन दोनों के मन में अब भी एक-दूसरे के लिए प्यार है। अनुज ने भले ही अनुपमा को कहा है कि वो उसके साथ नहीं रहना चाहता है लेकिन वो उससे दूर होकर भी अनुपमा के ही ख्वाब देख रहा है।

शो का नया प्रोमो
हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनुज से मिलने के लिए अनुपमा की मां माया के घर पहुंचती है। अनुज अनुपमा की मां के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए कहता है कि वो जाकर अनु से कहे कि उसकी जिंदगी की किताब में जो अनुज का चैप्टर था ना वो चैप्टर खत्म हो गया माजी और इस शॉट के बाद अनुपमा को रोते हुए दिखाया गया है। इस प्रोमों के आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और वो शो को बॉयकॉट तक करने की बात कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि अनुज के साथ शो का भी चैप्टर खत्म हो गया है।

क्या है शो की कहानी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, टीवी शो अनुपमा एक ऐसी औरत की कहानी है जो अपनी जिंदगी में कई मुसीबतों का सामना करती है लेकिन फिर खड़ी हो उठती है। उसकी पहली शादी वनराज शाह से होती है लेकिन उसके पति का अफेयर काव्या से होता है तो वो उसे छोड़ देता है इस तलाक के बाद अनुपमा फिर खड़ी होती है और इस लड़ाई में उसकी मदद करता है अनुज। जो पिछले 26 सालों से अनुपमा का इंतजार कर रहा है और फिर दोनों की शादी होती है और शादी के बाद से ही वो काफी खुश होते हैं। लेकिन फिर वो छोटी अनु को गोद लेते हैं फिर उनकी जिंदगी में माया की एंट्री होती है और इस एंट्री इन दोनों के रिश्ते में दरार आ जाती है। माया अपनी बेटी छोटी अनु को अपने साथ ले गई है और उसी के गम में अनुज की हालत भी खराब हो गई है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X