Anuj Anupamaa को मिलाने के लिए क्या अक्षरा अभिमन्यु आएंगे साथ? खूफिया तस्वीरों ने खोली पोल

Anupamaa Latest Updates: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों अनुज और अनुपमा की जुदाई का ट्रैक दिखाया जा रहा है, लेकिन लगाता है जल्द ही अनुपमा और अनुज एक होंगे और इसकी झलक कुछ खास तस्वीरों से सामने आई है। 'अनुपमा' में जल्द ही महा मिलन हो सकता है।
क्या होने वाला है महामिलन?
शो में इस वक्त अनुज और अनुपमा की जुदाई से फैंस काफी दुखी हैं। एक तरफ अनुज अनुपमा से अलग होकर टूटा जा रहा है तो दूसरी तरफ अनुपमा आगे बढ़ रही है और सारी मुसीबतों को हराकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रही है। लेकिन लगता है कि जल्द ही अनुज और अनुपमा की ये दूरियां खत्म होने वाली हैं और इन दूरियों को खत्म करने में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की सुपरहिट जोड़ी का हाथ होने वाला है।
यह भी पढ़ें- अनुपमा के लाडले बेटे समर का इस बोल्ड हसीना पर आया दिल, हॉटनेस के आगे डिंपी भी भरती है पानी
रुपाली गांगुली ने दिया हिंट
शो की लीड एक्ट्रेस यानी रुपाली गांगुली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं कि फैंस का दिल बाग-बाग हो गया है। उन्होंने अनुज और अनुपमा के महामिलन का एक हिंट भी दिया है। रुपाली गांगुली ने जो फोटोज शेयर की हैं उनमें रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रणाली राठोड़ और हर्षद चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। रुपाली गांगुली ने जहां लाल रंग की साड़ी पहनी है तो अनुज मरून रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं। प्रणाली नीले रंग के सूट में प्यारी लग रही हैं, वहीं हर्षद ने पिंक टी-शर्ट के ऊपर व्हाइट शर्ट कैरी की है और उसे ब्लू डेनिम के साथ पेयर किया है।
यह भी पढ़ें- एक निगेटिव रोल ने बर्बाद कर दी थी एक्टर की लाइफ, असल जिंदगी में करने लगे थे मार-पिटाई
फिर शुरू होगी प्रेम कहानी?
रुपाली गांगुली की इन फोटोज में सब काफी खुश नजर आ रहे हैं। यही नहीं फोटोज में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अभिनव यानी जय सोनी भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इन फोटोज में पांड्या स्टोर के लीड एक्टर किंशुक महाजन भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस अपना सिर खुजाने लगे हैं कि अब अनुपमा क्या धमाल होने वाला है। क्या एक बार फिर से अनुज और अनुपमा की प्रेम कहानी शुरू होगी। क्या एक बार फिर से अनुज और अनुपमा एक परिवार बन पाएंगे?
यह भी पढ़ें- 10 साल बड़ी हसीना पर मर मिटा था ये एक्टर, दो साल बाद उतरा प्यार का भूत तो कीं राहें जुदा
NOTE: टेलीविजन जगत की और भी चटपटी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications











