..................... Anupamaa update Muskan Aka Pakhi Is Missing From Rupali Ganguly Show reason revealed - Hindi Filmibeat

Anupamaa: अनुज अनुपमा के मिलन के ड्रामे के बीच क्या पाखी ने छोड़ दिया शो? सामने आई असली वजह

anupamaa

Anupamaa Update: राजन शाही का शो'अनुपमा' रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर फैमिली ड्रामा, 2020 में अपनी शुरुआत से ही फैंस का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर अपडेट के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और अब इस शो को लेकर खास अपडेट भी सामने आया है।

अनुपमा के शो से गायब हैं पाखी

इस शो में रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के अलावा सागर पारेख, मदालसा शर्मा, सुधांशु पांडे, निधि शाह, और आशीष मेहरोत्रा सहित अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं, अनुपमा में इस वक्त कहानी में समर और डिंपल की शादी के इर्द-गिर्द घूम रही हैं। शादी में हिस्सा लेने के लिए, अनुज आखिरकार माया और छोटी अनु के साथ मुंबई से लौट आया। हालांकि, चल रहे ड्रामे के बीच, मुस्कान बामने उर्फ पाखी शाह हाउस के अंदर होने वाली सभी एक्टिविटीज से गायब है और कोई नहीं जानता वो कहां गई हैं। शो के निर्माताओं ने मुस्कान बामने की अनुपस्थिति को यह समझाते हुए सही ठहराया कि उसके चरित्र पाखी ने किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए अपने भाई समर की शादी में शामिल नहीं होने का फैसला किया, खासकर तब जब अनुज माया के साथ शादी में शामिल हो रहा है।

एक्ट्रेस कर रही थीं किसी और प्रोजेक्ट पर काम

फैंस सोच रहे थे कि क्या वह शो छोड़ने की योजना बना रही है, लेकिन मुस्कान ने यह साफ कर दिया कि उन्होंने कुछ और मजबूरियों के कारण अनुपमा से ब्रेक लिया और अब उन्होंने आखिरकार डेली शो की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। जी हां, आपने सही पढ़ा। मुस्कान ने ईटाइम्स को बताया, "मैं एक वेब शो की शूटिंग कर रही थी इसलिए मैं अनुपमा से दूर थी। मैं बहुत लंबे समय के बाद कुछ नया कर रही हूं। जब से मैंने अनुपमा की शूटिंग शुरू की है, मेरी लिस्ट में कुछ और नहीं था। मैंने वेब शो खत्म करने के बाद 10 जून को फिर से डेली सोप की शूटिंग शुरू की।"

एक्ट्रेस ने बताया कारण

वेब सीरीज में अपने किरदार के बारे में खुलासा करते हुए मुस्कान ने खुलासा किया कि वह शो में एक हास्य भूमिका निभा रही हैं और यह उनके लिए एक नया बदलाव था। हालांकि, उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X