..................... Anupamaa Update kavya aka madalsa sharma shared a reel dancing with shah family after maaya death - Hindi Filmibeat

Anupamaa: माया के मरने के खुशी में झूम उठा शाह परिवार, साथ में मिलकर करने लगे डांस

Anupamaa

Anupamaa Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आखिरकार अनुज और अनुपमा की प्रेम कहानी की सबसे बड़ी दीवार टूट ही गई। माया का अंत हो चुका है और अपने अंतिम समय से पहले माया को अपने बुरे कर्मों का एहसास हुआ और उसने अनुज अनुपमा से माफी तक मांगी। लेकिन इस बीच शाह परिवार खुश नजर आ रहा है।

मदालसा शर्मा का वीडियो

माया के जाने से एक तरफ अनुज अनुपमा हैरान-परेशान हो रहे हैं कि अब छोटी के मन में क्या बीतेगी लेकिन इस बीच शाह परिवार खुशी मनाता हुआ नजर आ रहा है। शो में काव्या का रोल निभाने वाली हसीना मदालसा शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर दिया है, जिसमें वो अपने परिवार के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

लोगों ने किया कमेंट

मदालसा शर्मा ने जो वीडियो डाला है जो उसमें उनके साथ सुधांशु पांडे उर्फ वनराज, बा यानी अल्पना बुच, पाखी यानी मुस्कान बामने, किंजल यानी निधि शाह और तोषू यानी आशीष मेहरोत्रा नजर आ रहे हैं। ये सभी इस वीडियो में वायरल गाने 'मकेबा' पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस भी यही कह कर रहे हैं कि माया के मरने पर खुशी मना रहे हैं ये लोग। एक ने तो यह भी लिखा कि माया की आत्मा ही बाहर आ जाएगी।

शो अपडेट

अनुपमा में इस वक्त दिखाया जा रहा है कि माया के माफी मांगने और रास्ते से हट जाने के बाद भी अनुपमा अपने करियर के लिए अमेरिका की राह चुनती है। वनराज भी अनुपमा को कहता है कि वो किसी भी हाल में अपने सपने को मरने ना दे। दूसरी तरफ काव्या प्रेग्नेंट है और इस प्रेग्नेंसी की वजह से ही काव्या और वनराज का रिश्ता सुधर रहा है। लेकिन शाह हाउस में डिंपी ने तूफान बनकर घर में एंट्री ली है, जो बात-बात पर लड़ाई करने का नया मौका ढूंढ़ती है और घर के हर सदस्य को बुरा-भला कहती है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X