हाथ से निकला अनुपमा का बड़ा बेटा 'तोषू', सिगरेट फूंकते हुए देखकर लोगों ने मां के संस्कार पर उठाई उंगली

Ashish Mehrotra Photos: टीवी जगत के सबसे फेमस शो के बारे में बात करें तो वो है 'अनुपमा'। इस शो के हर कैरेक्टर को लोग अपना खूब प्यार देते हैं। अब इसी शो के एक कैरेक्टर ने अपनी कुछ ऐसी फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
हम यहां बात कर रहे हैं आशीष मेहरोत्रा की, जो शो में अनुपमा के बड़े बेटे 'पारितोष' का रोल निभा रहे हैं। शो में लोग उनके रोल को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वक्त तो पारितोष के कैरेक्टर में कुछ ऐसा नहीं हो रहा है लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट किया कि वो ट्रोल होने लगे हैं।
आशीष मेहरोत्रा ने हाल ही में कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं, जिनकी वजह से लोगों ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। जी हां, पारितोष का रोल निभाने वाले आशीष ने हाथ में सिगरेट लेकर अपनी कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं, जिसे देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
आशीष मेहरोत्रा के इस पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कहा- 'स्मोकिंग को प्रमोट क्यों कर रहे हो', वहीं दूसरे यूजर ने कहा- 'अनुपमा आंटी रोमिल को छोड़ दो, आपका तोषू बिगड़ गया'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'वाह अनुपमा आंटी वहां रोमिल के स्मोकिंग के बारे में बोल रहे हैं और यहां बड़ा बेटा ऐसा कर रहा है, यहां नहीं बोलेंगी? '
आशीष मेहरोत्रा के फैंस ने उनकी सेहत के लिए फिक्र जताते हुए उन्हें स्मोकिंग ना करने की सलाह दी। आशीष का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आशीष सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन डांसर भी हैं। मेहरोत्रा 2013 से टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्हें टेलीविजन सीरियल 'अनुपमा' और 'इश्क में मरजावां' के लिए जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications