..................... Anupamaa update Dimpy faces miscarriage and vows to take revenge from Anuj and Anupama - Hindi Filmibeat

Anupamaa: पति के बाद अब अपना बच्चा भी खोएगी डिंपल! अनुज और अनुपमा को बर्बाद करने की लेगी कसम

Anupamaa

Anupamaa Latest Update: अनुपमा शो इस समय टेलीविजन स्क्रीन पर राज कर रहा है। यह शो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और साप्ताहिक BARC रेटिंग में टॉप पर बना हुआ है। इन दिनों शो में काफी दिलचस्प ट्रैक चल रहा है और जल्द ही शो में एक बड़ा अपडेट आने वाला है।

इन दिनों शो में काफी उथल-पुथल मची हुई है। एक-तरफ अनुज को पता लग गया है कि मालती देवी उसकी असली मां है और लेकिन वह उसे अपनी मां मानने से इनकार कर देता है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि लीला और डिंपी के बीच समझौता हो जाता है और घर से बंटवारे की लकीर को मिटा दिया जाता है और हर कोई बहुत खुश होता है।

डिंपी मां बनने वाली है और इस बात की खुशी हर ओर है। इस मौके पर लड़कियां और लड़के अलग-अलग पार्टी करने का फैसला करते हैं। सभी मर्द जहां पर पार्टी करने गए हैं, वहां उनकी भिड़ंत एक नामी राजनेता के बिगड़ैल बेटे सोनू से होती है, जो उनके साथ बदतमीजी करता है।

अनुज गुस्सा हो जाता है लेकिन वनराज उसे उनसे दूर रहने के लिए कहता है। बाद में सोनू का समर और अनुज के साथ झगड़ा हो रहा है, लेकिन वनराज फिर से आता है और उन्हें रोकता है। इन सब चीजों के बाद में, सोनू एक लड़की को जबरदस्ती छेड़ने लग जाता है और अनुज यह देख लेता है। वह उसे बचाने के लिए जाता है। माना जा रहा है कि सोनू अनुज पर बंदूक तानता है लेकिन अनुज को बचाने के चक्कर में समर को गोली लग जाती है।

आने वाले एपिसोड में, समर की मौत हो जाएगी और यह खबर कपाड़िया और शाह परिवार के लिए एक सदमे के रूप में आएगी और अनुपमा इस खबर का सामना नहीं कर पाएगी। इस खबर से डिंपी का गर्भपात हो जाएगा और वह अनुपमा और अनुज से बदला लेने की कसम खाएगी क्योंकि वह अपने बच्चे और पति को खोने के लिए उन्हें ही दोषी ठहराएगी।

दर्द और उदासी डिंपी पर भारी पड़ेगी और इसलिए वह अपने बच्चे को खो देगी और इससे एक और दुःख होगा जिसे परिवार सहन नहीं कर पाएगा। खैर, समर की मौत के बाद शो में बहुत सारा ड्रामा, ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं। आपको क्या लगता है आने वाले एपिसोड में क्या होगा?

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X