Anupamaa Update: गिर जाएगी अनुज अनुपमा के बीच की दीवार, शो से जल्द होगा माया का पत्ता साफ

Anupamaa Update: टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनों खूब बवाल हो रहा है। अनुपमा किसी भी हाल में अमेरिका जाना चाहती है क्योंकि वो अपने सपनों को नई उड़ान देना चाहती है और दूसरी तरफ अनुज माया की वजह से फंसा हुआ है क्योंकि जो माया का हाल है ऐसे में वो उसे अकेले नहीं छोड़ सकता।
माया का कहानी खत्म
इन सब ट्विस्ट के बीच अनुपमा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जल्द ही माया यानी छवि पांडे का ट्रैक खत्म कर दिया जाएगा। इसी वजह से वो अब शो छोड़कर जा रही हैं। शो में दिखाया जाएगा कि माया को ये एहसास हो जाएगा कि अनुज सिर्फ अनुपमा का है और इसके बाद माया उन्हें छोड़कर चली जाएगी। इस बात का खुलासा खुद छवि पांडे भी कर चुकी हैं कि वो ये शो छोड़कर जा रही हैं और अनुपमा के लास्ट एपिसोड की शूटिंग कर रही हैं।
अमेरिका जाने वाली है अनुपमा
अनुपमा में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अमेरिका जाने वाली है और सब लोग अनुपमा के फेयरवेल की तैयारियों में लगे हुए हैं। उधर अनुज नहीं चाहता कि अनुपमा जाए लेकिन वो अनुपमा की ऊंचाइयों को रोकना नहीं चाहता और अनुज भी जोर-शोर से अनुपमा की फेयरवेल पार्टी की तैयारियों में लगा हुआ है और ये सब देखकर माया जल फुंक जा रही है। वो अपने आपको रोकना चाहती है लेकिन उसका पागलपन बढ़ता ही जा रहा है।
कौन है छवि पांडे?
'माया' बनी छवि पांडे टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 36 साल की छवि पांडे का इस्टा फीड देख आपको अंदाजा लग जाएगा कि वह कितनी ग्लैमरस हैं। छवि पांडे ने अपने करियर की शुरुआत एक रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के पहले सीजन से किया था। इसमें वह सेमी-फाइनिल्सट बनी थीं। इसके बाद छवि पांडे ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव के साथ 'बिदेसिया' में काम किया। टीवी में छवि की शुरुआत 'सजदा तेरे प्यार में' से हुई. इसके बाद एक्ट्रेस ने 'संग मेरे डोल तू', 'एक हसीना थी', 'तेरी मेरी लव स्टोरीज', 'सिलसिला प्यार का', 'काल भैरव रहस्य' और 'बंधन' जैसे टीवी शोज में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications