समर की शादी के बाद Anupamaa मे आएंगे ये महाट्विस्ट, डिंपी दिखाएगी असली रंग; अनुज पर अपना शिकंजा कसेगी माया

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनों एक साथ कई ट्विस्ट चल रहे हैं और इन्हें देखकर लग रहा है कि ये ट्विस्ट चलते ही रहेंगे और समर की शादी के बाद एक साथ कुछ ऐसा होगा कि फैंस भी हैरान रह जाएंगे। समर का डिंपी से शादी करना भारी पड़ सकता है और इसकी एक झलक आज दिख गई है।
डिंपी का असली रंग आएगा सामने
शाह हाउस में जश्न का माहौल है क्योंकि डिंपी और समर शादी कर रहे हैं। डिंपी शुरू से ही शो में बदतमीजी करती हुई नजर आ रही है। अब शादी के बाद उसे घर में बड़ा कमरा भी चाहिए, यहां तक कि वो समर से उसके पापा वनराज का कमरा हथियाने की बात कहती है लेकिन समर उसे ऐसा करने से मना कर देता है और कहता है कि उसके लिए उसका परिवार और घर सबसे ज्यादा मायने रखता है तो इस पर डिंपी सोचती है कि एक बार शादी हो जाने दो, उसके बाद ही वो इस घर को अपने हिसाब से बनाकर ही रहेगी।
अनुज पर माया कसेगी शिकंजा
अनुज बार-बार चाहते हुए भी अनुपमा को सच नहीं बता पा रहा है। अनुज जितना समय गंवा रहा है उतना ही अनुपमा के अमेरिका जाने का समय नजदीक आ रहा है। अनुज किसी कशमकश में फंसा हुआ है और कुछ बोल नहीं पा रहा है और अगर वो यूं ही चुप रहा तो माया आने वाले समय में अनुज पर अपना और शिकंजा कसेगी। हो सकता है कि वो अनुज से शादी तक कर ले।
Recommended Video
काव्या की प्रेग्नेंसी का खुलासा
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में इस बात की झलक दिखाई गई है कि अनुपमा को काव्या की प्रेग्नेंसी का पता चल चुका है और वो काफी खुश होती है। ऐसे में सवाल यह है कि वनराज इस मुद्दे में क्या करेगा। क्योंकि वनराज अनुपमा के करीब जाना चाहता है और काव्या की ये प्रेग्नेंसी वनराज का सपना तोड़ सकती है और इस उम्र में बाप बनने पर भी वनराज की समाज में थू-थू भी हो सकती है।
तोषू को छोड़कर जाएगी किंजल
अनुपमा के बड़े बेटे तोषू और किंजल की शादी में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। तोषू बार-बार किंजल से माफी मांग रहा है लेकिन वो उसे माफ नहीं कर रही है। अब तोषू किंजल से दूसरा बच्चा करने को कह रहा है, जिसके लिए किंजल तैयार नहीं है। किंजल किसी भी हाल में तोषू को माफ नहीं करना चाहती और अब वो समर की शादी के बाद शाह हाउस छोड़कर चली जाएगी।
अनुपमा का नया सफर
अपने सारे पुराने रिश्तों को छोड़कर अनुपमा अब अपने नए सफर को ज्यादा महत्व देगी। अनुपमा एक बार फिर से अपने सपनों की उड़ान भरेगी वो भी अनुज के बिना। हालांकि, अनुपमा को अब भी इंतजार है कि अनुज आकर उसे सबकुछ बताएगा, लेकिन उसे सारी सच्चाई बताने का मौका नहीं मिल पा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications