..................... Anupamaa upcoming twists Anu becomes waitress in America Anuj moves on with daughter Choti Anu - Hindi Filmibeat

Anupamaa Promo: पेट पालने के लिए वेट्रेस का काम करेगी अनुपमा, पत्नी को छोड़ बेटी के साथ खुशी-खुशी रहेगा अनुज

ANUPAMAA

Anupamaa New Promo: अनुपमा शो फैंस के दिलों के काफी करीब है। इस शो ने कई सालों तक TRP चार्ट पर अपना कब्जा जमाए रखा। लेकिन पिछले कुछ महीनों में अनुपमा से नंबर 1 की गद्दी छिन गई है और इस शो को वापस टॉप पर पहुंचाने के लिए मेकर्स लगातार कहानी में ट्विस्ट पैदा कर रहे हैं।

इस बीच शो का नया प्रोमो आया है, जो फैंस के दिलों को तोड़ सकता है। अनु (रूपाली गांगुली) और अनुज (गौरव खन्ना) एक दूसरे से अलग हो गए हैं और ऐसा लग रहा है कि अनुज खुशी खुशी अपने रिश्ते से आगे बढ़ गया है, और यह अनुज अनुपमा के प्यार का अंत माना जा रहा है।

नए प्रोमो में आप अनु को अमेरिका पहुंचकर नई चीजें सीखने के लिए संघर्ष करते हुए देख सकते हैं, वो जब अमेरिका पहुंचती है तो उसका सामान चोरी हो जाता है। भूखी अनुपमा एक रेस्तरां में पहुंचती है, जहां एक अनजान महिला उसकी मदद करती है। अनु उससे खाना मंगवाती है और ऐसे खाती हुई नजर आती है जैसे वह कई दिनों से भूखी है। इसके बाद तो रेस्तरां में रहती है और वहीं पर वेट्रेस के रूप में काम करना शुरू कर देती है और खाना बनाती हुई भी देखी जाती है।

दूसरे हिस्से में, आप देखेंगे कि अनुज भी अमेरिका में है और ऐसा लगता है कि वह अपनी बेटी छोटी अनु के साथ खुशी-खुशी आगे बढ़ गया है। अनुज अपने पसंदीदा फूड का ऑर्डर देने के लिए उसी रेस्तरां में कॉल करता है और अनु कॉल उठाती है, उसे पता चलता है कि यह अनुज है, और वो तुरंत फोन उस महिला को सौंप देती है, जो अब अमेरिका की एकांत दुनिया में उसकी अकेली दोस्त है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X