शादी के बाद Anupamaa की जिंदगी में आएंगे कई भूचाल, डिंपी और नकुल करेंगे जीना हराम

Anupamaa

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी शो 'अनुपमा' में अब समर की शादी हो चुकी है। बा के ताने और डिंपी की मम्मी की एंट्री के बीच समर और डिंपी की शादी बेहद शानदार तरीके से हुई और अब अनुपमा में कहानी नया मोड़ लेने वाली है। शो में आप देखेंगे कि समर और डिंपी की शादी में उसकी गुरुमां भी आएगी और वो कुछ ऐसा करेंगी जिसके बाद अनुपमा की जिंदगी में एक और तूफान आ जाएगा।

नकुल बनेगा विलेन

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे, गुरु मां (अपरा मेहता) अनुपमा को अपनी सारी जिम्मेदारी देती हैं और अमेरिका गुरुकुल अकैडमी में अपने उत्तराधिकारी की घोषणा करती हैं। वैसे यह कहानी में आने वाला प्रमुख मोड़ है। अनुपमा के शो में आने वाले ट्विस्ट को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ, मालती देवी के इस फैसले से नकुल काफी गुस्सा हो रहा है और रो रहा है और आने वाले एपिसोड में नकुल के अंदर बदले की भावना भी दिख सकती है, क्योंकि उसे लग रहा है कि गुरु मां ने उसे वह नहीं दिया जिसके वह हकदार है। हो सकता है इस वजह से नकुल अनुपमा की जिंदगी बर्बाद करने का फैसला ले।

डिंपी करेगी लड़ाई

अनुपमा शो में, आने वाली कहानी नकुल और डिंपी के इर्द-गिर्द घूमने वाली है, नकुल अनुपमा को बर्बाद करने की प्लानिंग शुरू कर सकता है। दूसरी तरफ, डिंपी शाह हाउस पहुंचती है, और हम देख सकते हैं कि वह और समर अपनी पहली रात को लड़ना शुरू कर देते हैं क्योंकि वह बड़े घर, प्राइवेसी और शानदार जीवन की मांग करती है। खैर, देखते हैं कि क्या नकुल अनुपमा के जीवन को बर्बाद करने में सफल होता है या डिम्पी को अपनी गलतियों का एहसास होता है ?

अनुज की जिंदगी में मालती देवी

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे मालती देवी और अनुज की पहली बार मुलाकात होगी और इसी मुलाकात में दोनों को एक अपनापन सा महसूस होगा। अनुज अनुपमा के बीच मालती देवी एक अहम कड़ी साबित हो सकती हैं। अभी मालती देवी और अनुज की कहानी का खुना बाकी है और इस राज से पर्दा उठने के बाद अनुज की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X