अब मालती देवी दिखाएगी अपना रौद्र रूप, बस गुजरा हुआ कल ही रोक सकता है अनुपमा की बर्बादी

Anupamaa Upcoming Twist: महीनों की अटकलों के बाद आखिरकार यह पुष्टि हो गई है कि अनुपमा अमेरिका नहीं जा रही है। जबकि फैंस यह जानने के लिए सांसें रोककर इंतजार कर रहे थे कि क्या वह अपने परिवार को छोड़कर यूएसए चली जाएगी और अब अपनी बेटी के लिए करियर को दांव पर लगाकर वो वापस आ गई है।
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो ट्रैक पेश होने के बाद से मेलोड्रामैटिक एपिसोड पर मंथन कर रहा है। हालांकि, माया अब अनुपमा का हिस्सा नहीं है, लेकिन शो में ड्रामा अपने चरम पर है। मालती देवी से थप्पड़ खाने से लेकर अपने अपमान का सामना करने तक, अनुपमा को अमेरिका ना जाने की कीमत चुकानी पड़ेगी और उसके इस फैसले ने उसकी गुरुमां को ही उसके खिलाफ कर दिया है।
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें मालती देवी कहती है- "अब ना गुरु का रिश्ता है, ना मां का। सिर्फ अपनी ममता याद रही, मैं नहीं। तुमने मेरा मान सम्मान सब छीन लिया है। अब बारी मेरी है, तुम्हारी जिंदगी बर्बाद करने की। ये मेरा चैलेंज है।" अब मालती देवी अनुपमा को बर्बाद करने में लग गई है।
अनुपमा ने यह फैसला लिया क्योंकि वह छोटी अनु की सेहत को लेकर परेशान और घबराई हुई थी। उसने एक बार फिर अपना करियर दांव पर लगा दिया क्योंकि वह जानती थी कि छोटी अनु को मां की ज़रूरत है। हालांकि, अपने करियर को दांव पर लगाने का दुख अनुपमा को भी है और अनुज जैसे-तैसे उसे संभालने की कोशिश कर रहा हैष।
हालिया चर्चा की मानें तो मालती देवी अनुपमा से अपनी हार का बदला लेगी। आखिरी समय में अपने गुरु को छोड़कर अमेरिका जाने वाली फ्लाइट छोड़ने के कारण वह उससे नाराज होगी। हालांकि अनुपमा के परिवार वाले उसे देखकर खुश थे, लेकिन मालती देवी के गुस्से ने सबको डरा कर रख दिया है।
अब मालती देवी का गुस्सा कब शांत होगा? क्या नकुल मालती देवी को शांत कर पाएगा? या फिर मालती देवी का बीता हुआ कल एक बार फिर उसके सामने आएगा? क्योंकि कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मालती देवी ही अनुज की असली मां है। अगर ऐसा होता है तो कहानी एकदम पलट सकती है। शो में आगे क्या बवाल होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन शो में मनोरंजन की गारंटी तो पक्की है। ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को पढ़ने के लिए बने रहिए फिल्मीबीट हिन्दी के साथ।


Click it and Unblock the Notifications