अनुज के शक से लेकर तोशू की जान को खतरा तक...अनुपमा में आने वाले हैं ये पांच जबरदस्त ट्विस्ट

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है। मालती देवी ने अनुपमा की जिंदगी में उथल-पुथल मचा रखी है। वो समर और डिंपी के जरिए शाह परिवार की जिंदगी को तबाह करना चाहती है। वहीं उन्होंने छोटी अनु को मालती देवी भड़काने की कोशिश भी करती है।
अनुपमा में आने वाले समय में और भी ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं। जिसे देखने के बाद फैंस अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि वो पांच ट्विस्ट जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।
अनुज को होगी गलतफहमी
अनुपमा अनुज से काव्या की प्रेग्नेंसी के बारे में छिपा रही है। वनराज ने भी अनुपमा को मना किया है कि वो काव्या के बारे में अनुज को ना बताए। इसी चक्कर में वो अनुज से बातें छिपा रही है और जिसके चलते अनुज के दिल में गलतफहमी बढ़ेगी। हालांकि इसके कारण अनुपमा अनुज के बीच लगाई होगी ये देखना दिलचस्प होगा।
अंकुश के बेटे की वजह से हंगामा
कपाड़िया हाउस में जब से अंकुश के बेटे की एंट्री हुई है, तब से बवाल मचा हुआ है। अंकुश के बेटे रोमिल को अपने सामने देख-देखकर बरखा और उसके भाई अधिक का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब रोमिल को लेकर आने वाले एपिसोड में काफी कुछ बवाल देखना तो तय है।
तोशु की जान होगी खतरे में
अनुपमा के बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है। मालती देवी ने समर को पहले ही अपने पक्ष में कर लिया है। लेकिन आने वाले एपिसोड में तोशु की जान पर खतरा मंडरा सकता है। बीते एपिसोड में तोशु को चक्कर आए थे और यही वजह है कि हो सकता है कि तोशू की तबीयत आने वाले एपिसोड में खराब हो सकती है।
अनुपमा छिपाएगी सच
शाह परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ ना टूटे इसलिए अनुपमा अब काव्या और वनराज के सच को छिपा रही है। अनुपमा ना चाहते हुए भी वनराज और काव्या के बीच फंसती हुई नजर आएगी। साथ ही उसे ये दुख सताता रहेगा कि वो इतना बड़ सच परिवार से छिपा रही है।
घर में होगा बंटवारा
बहू डिंपी की बदतमीजियों को देखकर अनुपमा ये फैसला लेने वाली है कि शाह हाउस का बंटवारा होगा। वो अपने बेटे और बहू के लिए रसोई अलग कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications