Anupamaa: डिंपी समर की शादी के बाद शाह परिवार पर लगेगा कलंक, वनराज की नासमझी का भरना पड़ेगा हर्जाना

Anupamaa Updates

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी शो अनुपमा सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक है। इस शो में आने वाले हर अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस अभी बस यही चाहते हैं कि अनुज और अनुपमा एक हो जाएं लेकिन उनके बीच की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

काव्या है प्रेग्नेंट
अनुज अनुपमा के बीच की दूरियों के बीच अब शो में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जिसके बारे में जानकर फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। समर और डिंपी की शादी के बाद या तो फिर शादी के दौरान ही वनराज और काव्या का एक बड़ा राज सामने आ सकता है, जो काव्या काफी समय से छिपा रही है। खबर आ रही है कि काव्या प्रेग्नेंट है और उसने यह बात अब तक किसी को बताई नहीं है। यह जानकर कि जब किंजल का भी बच्चा हो गया है। वनराज दादा बन गया है और अब वो फिर से बाप बनने जा रहा है तो उस पर क्या बीतेगी? क्या वनराज काव्या को अबॉर्शन कराने को कहेगा ताकि उसकी और उसके परिवार की नाक ना कटे या फिर वो अनुपमा को भूलकर खुशी-खुशी काव्या के साथ अपनी जिंदगी बिताएगा।

अनुपमा को पाना चाहता है वनराज
आपको बता दें, अनुपमा वनराज की पहली पत्नी थी लेकिन अनुपमा से शादी के बाद से ही वनराज उसे धोखा दे रहा था। शादीशुदा होते हुए भी वनराज ने कई सालों तक काव्या के साथ अफेयर रखा और उसी के लिए वनराज ने अनुपमा को तलाक दे दिया और काव्या से शादी कर ली। लेकिन काव्या से शादी करने के बाद वनराज को अपनी गलती का एहसास हुआ है और अब वो एक बार फिर से अनुपमा को अपनी जिंदगी और घर में लाना चाहता है। इन्हीं सब चीजों से परेशान होकर काव्या घर छोड़कर चली गई है और अपने करियर पर ध्यान दे रही है। लेकिन अब जब काव्या प्रेग्नेंट है तो वो अपने करियर से ब्रेक लेना चाहती है साथ ही वो किसी से यह बात करने से भी हिचक रही है कि वो प्रेग्नेंट है।

अनुज अनुपमा क्या होंगे एक
शो के हालिया ट्रैक की बात करें तो अनुज अनुपमा ने पिछले साल शादी की थी। अनुज अनुपमा से 26 सालों से प्यार करता आ रहा है लेकिन उसने कभी भी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। लेकिन जब अनुपमा का तलाक हो गया तो उसकी जिंदगी में अनुज ने एंट्री ली और उसकी दुनिया को खुशियों से भर दिया। लेकिन इन दोनों की प्रेम कहानी के बीच शाह परिवार हमेशा दीवार बनकर बार-बार सामने आता रहा है। नतीजा यह हुआ कि इस दीवार ने अनुज अनुपमा के प्यार के घर की नींव को कमजोर कर दिया और इन दोनों का रिश्ता बिखर गया। छोटी को जब माया लेकर जाती है तो अनुज बुरी तरह से टूट जाता है और अपनी बेटी से मिलने मुंबई पहुंच जाता है, जहां माया पहले से अनुज की घात लगाए बैठी हुई थी और मौका देखते ही माया ने बाजी पलट दी और अनुज को अपने काबू में कर लिया। लेकिन क्या इन सब बंदिशों को तोड़कर अनुज अनुपमा से दिल की बात कह पाएगा। क्या सारे गिले-शिकवे भुलाकर अनुज अनुपमा एक बार फिर से 'मान' बन पाएंगे? ऐसे जरूरी अपडेट के लिए पढ़ते रहे Filmibeat.com

टीवी जगत की चटपटी और मसालेदार खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X