Anupamaa: माया बरखा और वनराज के बाद अब अनुपमा की जिंदगी में जहर घोलेगा ये शख्स, उड़ाने रोकने की करेगा कोशिश

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि बरखा, माया और वनराज मिलकर कोशिश कर रहे हैं कि अनुज और अनुपमा का मिलन ना हो। बरखा और माया साथ में एक टीम की तरह काम कर रहे हैं। बरखा चाहती है कि अनुज फिर से ऑफिस और अहमदाबाद ना आए दूसरी तरफ माया चाहती है कि वो जिंदगी भर अनुज के साथ ही रहे।
बरखा माया और वनराज ने पहले ही ढाया कहर
अनुज और अनुपमा के अलग होने पर तीन अहम विलेन सामने आए हैं- वनराज, बरखा और माया। तीनों मिलकर अनुज और अनुपमा को अलगस रखने की कोशिश कर रहे हैं और अब जब इन तीनों को ये पता चला कि अनुपमा को तीन साल के लिए अमेरिका जाना है तो इन तीनों के चेहरे की खुशी और डबल हो गई है। अनुज और अनुपमा को अलग रखने की जुगत के बीच अब एक ऐसे शख्स की भी एंट्री हुई है, जो आने वाले समय में अनुपमा की जिंदगी में जहर घोल सकता है।
अब नकुल ने भी दिखाए रंग
हाल के एपिसोड में देखा गया था कि अनुपमा गुरुकुल में काफी अच्छा परफॉर्मेंस दे रही है, वो बार-बार अपनी कला से मालती देवी को खुश कर रही है, यही नहीं एक बार तो मालती देवी ने यह तक कह दिया कि वो नकुल से भी आगे बढ़ गई है और बस यही से शुरुआत हुई अनुपमा के उस दुश्मन के सफर की जो आने वाले समय में अनुपमा की उड़ान को रोकने की पूरी कोशिश करेगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं नकुल की जो मालती देवी के साथ हमेशा रहा है और वो मालती देवी के सबसे करीब भी रहा है और वो किसी भी हाल में अपनी जगह अनुपमा को नहीं दे सकता।
अनुपमा को नीचा दिखाएगा नकुल
हाल के एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा नकुल से बात करती है कि वो बहुत एक्साइटेड है लेकिन नकुल उससे पूछता है कि क्या वो ये कर पाएगी, क्या वो अमेरिका जाने जैसा मुश्किल कदम उठा पाएगी। इस पर अनुपमा उसे मुंहतोड़ जवाब देगी कि वो सब कर सकती है और अमेरिका जाकर अपनी नई शुरुआत भी।
नकुल को होगी अनुपमा से जलन
आज शो में मालती देवी ने नकुल के सामने अनुपमा की तारीफ की। मालती देवी खुद से बात करते हुए कहती है कि अनुपमा बहुत ऊंचा उड़ सकती है लेकिन उसे डर है कि कहीं अनुज के लिए उसका प्यार, उसकी उड़ान को कहीं रोक ना ले। मालती देवी कहेगी कि अनुपमा के ये रिश्ते उसके सफर को और मुश्किल बना देंगे। मालती देवी को यूं अनुपमा का राग अलापता देख नकुल के मन जलन का कीड़ा घुस जाएगा। उसे लगेगा कि मालती अनुपमा को ही गुरुकुल की सारी जिम्मेदारी ना दे दे।
अनुपमा देगी करारा जवाब
अनुपमा गुरुकुल से निकलने वाली होगी तब नकुल उससे पूछता है कि क्या वो यह सब कर लेगी। तो अनुपमा कहेगी अबतक करती आ रही है तो आगे भी कर लेगी। वो अनुपमा को ओवर कॉन्फिडेंट कहेगा। वो अनुपमा को कहेगा कि वो हर बार आकर अपनी मन मर्जी नहीं चला सकती। अनुज कहेगा कि बस एक और लापरवाही, उसके बाद मालती देवी उसे गुरुकुल से बाहर निकाल देंगी। नकुल कहेगा कि अनुपमा अपने बच्चे और परिवार को छोड़कर अमेरिका जाने की बात के बारे में एक बार फिर से सोच ले। अनुपमा कहेगी कि उसने यह फैसला सोच समझ कर लिया है और अब वो यह फैसला नहीं बदलेगी।


Click it and Unblock the Notifications

