Anupamaa: अनुज को पता लगेगा काव्या की पेग्नेंसी का सच, फैसला लेने में वनराज की करेगा मदद

Anupamaa

Anupamaa Upcoming Twist: काव्या की प्रेग्नेंसी के बारे में सच्चाई जानने के बाद वनराज बेहद टूट गया है और उसे समझ नहीं आ रहा है कि वह कैसे इस मामले से निपटे या इस धोखे को कैसे संभाले, क्योंकि उसका मानना है कि उसी के कर्मों ने ही उसे गहरी चोट दी है।

वनराज जाता है और अनुपमा से मिलता है और यह समझने की कोशिश करता है कि उसने अनुपमा को जो दर्द दिया है उससे वह कैसे निपटी, और वह उससे कहती है कि वह उसे अतीत में वापस न ले जाए क्योंकि वह बहुत मुश्किल से इससे बाहर आई है। इसके बाद वनराज अनुपमा से अनुज को इस बारे में न बताने के लिए कहता है और फैंस को लगता है कि वह इस सच्चाई से शर्मिंदा है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि अनुज को सच्चाई पता लग जाएगी।

लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं कि उसके लिए अनुज ही वनराज का सबसे बड़ा साथी बन जाएगा, जिससे उसे काव्या की देखभाल करने और बच्चे को स्वीकार करने में मदद मिलेगी। अनुज वनराज को समझाएगा कि बच्चे की कोई गलती नहीं है। दूसरी तरफ, काव्या रोते हुए वनराज से अपने गलतियों की माफी मांग रही है।

वनराज काव्या को बताएगा कि उसने काव्या के प्यार में आकर क्या-क्या किया, वो काव्या से कहेगा ना तो वो कभी काव्या को माफ करेगा और ना ही इस बच्चे को अपनाएगा। काव्या घर छोड़ने के लिए तैयार है। लेकिन वनराज उसे रोक लेता है और कहता है कि आने वाले बच्चे की वजह से परिवार खुश है इसलिए वो कहता है कि वो कहीं ना जाए।

आने वाले एपिसोड में देखा जा सकता है कि वनराज दुविधा में है, और उसे समझ नहीं आ रहा है कि अनुज और अनुपमा इतने अच्छे कैसे हो सकते हैं और इतनी आसानी से सब कुछ भूल और माफ कर सकते हैं। क्या वनराज अनुज की सलाह मानेगा और सब कुछ भूलकर काव्या और अनिरुद्ध के बच्चे को स्वीकार करेगा?

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X