..................... Anupamaa upcoming spoiler alert 6 July Anupama Upcoming Twist maaya demise shocks anupama - Hindi Filmibeat

Anupamaa Written Update: माया की मौत का बदला लेगी बरखा, अनुपमा के खिलाफ इकट्ठा करेगी सारे सबूत

anupamaa

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि माया ने अनुपमा को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी है और इस कुर्बानी से पहले माया ने खूब माफी भी मांगी और अनुज अनुपमा ने बड़ा दिल दिखाते हुए माया को माफ तक कर दिया लेकिन इसी माफी के तुरंत बाद वो दुनिया छोड़कर चली गई।

Recommended Video

Anupama 7th July Spoiler: Choti Anu और Anuj की बुरी हालत देख Anupama बदलेगी अपना फैसला ?

बरखा को होगा अनुपमा पर शक

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि माया की मौत का अनुज और अनुपमा पर बुरा असर पड़ा है और वो माया की आखिरी बातों को भुला ही नहीं पा रहे हैं। बरखा को लगेगा कि कहीं अनुज अनुपमा ने ही तो माया के साथ कुछ बुरा तो नहीं किया इस पर अंकुश बरखा को शांत रहने के लिए कहता है।

शाह हाउस में मातम

शाह हाउस में भी माया की मौत का गम मनाया जाएगा। सब लोग यही सोचेंगे कि अब भला अनुपमा छोटी अनु और अनुज को छोड़कर कैसे जाएगी और बा कहेगी कि लगता है कि इस बार भी अनुपमा अमेरिका नहीं जा पाएगी। वो कहेंगी कि अनुपमा सबसे पहले मां है और इसपर वनराज बा को ऐसा ना बोलने की सलाह देता है। वनराज कहेगा कि इस बार अनुपमा को नहीं रुकना चाहिए और अगर वो रुकती है तो वो उसे ऐसा करने से रोकेगा।

डिंपी की शिकायतों की भरमार

इन सबके बीच एक बार फिर से डिंपी का रोना शुरु हो जाता है और वो समर को ताने देने लग जाती है। वो कहती है कि वो इस घर में खुश नहीं है। काव्या के आने से घर का काम बढ़ गया है, पूरी दिन परी चिल्लाती रहती है और किंजल का वर्कलोड बढ़ने पर वो ही घर का सारा काम करती है फिर भी सबलोग किंजल की ही तारीफ करते हैं। क्योंकि किंजल एक कमाने वाली बहू है और वो खाली बैठी रहती है। समर उसे समझाने की कोशिश करता है लेकिन डिंपी के शिकायतों की फेहरिस्त खत्म ही नहीं होती। वो कहती है कि वो इस घर में सताई हुई है। सब लोग अपनी मर्जी से जिंदगी जी रहे हैं लेकिन वो नहीं। वो कहेगी कि सबकी जिंदगी अच्छी है बस उसकी नहीं। साथ ही वो ये भी कहेगी कि अनुपमा अब अमेरिका नहीं जाएगी क्योंकि उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी दुश्मन अब जा चुकी है।

मालती देवी लेगी बदला

अनुज माया की मौत से दहल गया है और अनुपमा भी माया की मौत का जिम्मेदार खुद को मानने लग जाती है। दूसरी तरफ शोक सभा सब लोग छोटी की बात करने लग जाते हैं कि भला अब उसे कौन संभालेगा। अनुपमा दो दिन बाद अमेरिका जाने वाली है और दो दिन के बाद वो कैसे रहेगी। ये सब सुनकर अनुपमा का दिल पसीजेगा लेकिन वनराज उससे कहेगा कि वो अपने सपनों की तरफ बढ़ाए कदमों को ना रोके। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मालती देवी कहेगी कि अगर अनुपमा अमेरिका नहीं गई तो वो उसका रौद्र रूप देखेगी और बरखा को पता चल जाएगा कि अनुपमा की वजह से ही माया की जान गई है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X