अमेरिका में भी अपनी धाक जमाएगी Anupamaa, सुपरस्टार शेफ जीतने के बाद अब बनेगी सबसे बड़ी बिजनेस वुमन

Anupamaa

Anupamaa Update: स्टार प्लस का शो अनुपमा हफ्ते दर हफ्ते टीआरपी चार्ट पर अपना दबदबा बनाए हुए है। इस शो के हालिया ट्रैक में अनुपमा को तमाम मुश्किलों के बाद आखिरकार सुपरस्टार शेफ इंटरनेशनल कॉम्पटीशन जीतते हुए देखा जाएगा।

खैर, यह जीत अनुपमा के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार है। शो की ट्रॉफी जीतने के बाद, अनुपमा बिजनेस करने का फैसला करेगी और अपना खुद का काम शुरू करने का फैसला करेंगी। जी हां, अनुपमा ने सुपरस्टार शेफ का खिताब अपने नाम कर लिया है और अब वो अपनी जिंदगी को नए तरीके से जीना शुरू करेगी।

अनुपमा को वह सब कुछ याद आएगा जिससे वह अमेरिका में आने के बाद गुजरी थी और इसे अपनी गलतियों से सीखने के रूप में लेगी। अनुपमा अक्षय तृतीया से एक नई जर्नी शुरू करने का फैसला करेगी और शेफ अनुपमा जोशी से बिजनेसवुमन अनुपमा जोशी बनने की ख्वाहिश रखेगी और अपने काम पर ध्यान देगी।

शो के हालिया ट्रैक में, श्रुति, जिसने अनुपमा को बचाने के लिए बंदूक की गोली खाई थी, वो अब खतरे से बाहर है और कपाड़िया हाउस वापस आ गई है, अनुज ने अनुपमा से रिक्वेस्ट की कि वह उसके, श्रुति और आध्या के साथ कपाड़िया हाउस में रहने के लिए आए। गोलीबारी की घटना के बाद आध्या सदमे से गुजर रही थी। हालांकि, आध्या अनुपमा के कपाड़िया हाउस लौटने से बहुत खुश नहीं है और उसे दूर रहने के लिए कह रही है।

आपको बता दें, अनुज और अनुपमा कभी पति-पत्नी हुआ करते थे और उन्होंने छोटी अनु यानी आध्या को गोद लिया था। लेकिन समय के साथ अनुज और अनुपमा में दूरियां बढ़ीं और इसका सबसे बड़ा कारण आध्या बनी। आध्या की खुशी के लिए अनुज ने अनुपमा को तलाक दे दिया और अमेरिका में शिफ्ट हो गया। अब सालों बाद अनुपमा भी अमेरिका में आ गई है और अब एक बार फिर से अनुज अनुपमा को चाहता है क्योंकि उसे अपनी गलती का एहसास हो चुका है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X