..................... Anupamaa TWIST Wagle Ki Duniya Actress To Enter Rupali Ganguly & Gaurav Khanna Show - Hindi Filmibeat

अनुपमा को और मसालेदार बनाने के लिए होगी इस नई एक्ट्रेस की एंट्री, मालती देवी से है कनेक्शन

Anupamaa TWIST

Anupamaa Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा इन दिनों टेलीविजन इंडस्ट्री के प्रमुख शो में से एक बना हुआ है। यह शो एक प्रभावशाली कहानी के साथ शुरू हुआ और यह अपने ट्विस्ट से दर्शकों को आकर्षित करता रहता है। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना के लीड रोल वाला यह शो कई महीनों से TRP चार्ट में अग्रणी रही है।

अनुपमा में पिछले कुछ समय से एक बड़ा मोड़ देखने को मिल रहा है, मालती देवी ने अनुपमा के जीवन में परेशानियां बढ़ा दी हैं, क्योंकि अनुपमा ने अमेरिका की जर्नी करने की अपनी योजना को छोड़ दिया है, हाल ही में एक चर्चा में कहा गया है कि लोकप्रिय पारिवारिक नाटक में एक नया मोड़ आने वाला है। खबर आ रही है कि एक नया एक्टर 'अनुपमा' में शामिल होगा।

टेली चक्कर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अपरा मेहता की बेटी खुशाली जरीवाला अनुपमा के कलाकारों में शामिल होंगी। बता दें, अपरा मेहता शो में मालती देवी की भूमिका निभाती हैं जो शो में एक महत्वपूर्ण किरदार बन गई हैं। रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि खुशाली छोटी उम्र का किरदार निभाती नजर आएंगी।

हालांकि इस संबंध में आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है, लेकिन अगर रिपोर्ट सच निकली तो यह निश्चित रूप से एक आदर्श विकल्प होगा। बता दें, खुशाली को 'वागले की दुनिया' में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है और यह पहली बार है जब वह अपनी मां के साथ ऑनस्क्रीन काम करेंगी।

खुशाली के अलावा, निखिल परमार, जो 'काशीबाई बाजीराव बलाल' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं, कथित तौर पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अनुपमा में एंटर करेंगे। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है, टेली चक्कर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि निखिल की एंट्री निश्चित रूप से कहानी को मसाला देगी।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X