..................... Anupamaa twist Malti Devi Real Mother Of Anuj Kapadia Rajan Shahi Reveals The Surprising TRUTH - Hindi Filmibeat

Anupamaa Twist: तो क्या अनुज ही है मालती देवी का असली बेटा? शो के प्रोड्यूसर ने खुद दे डाला सबसे बड़ा हिंट

Anupamaa

Anupamaa Upcoming Twist: राजन शाही के डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा 2020 में अपने प्रीमियर के बाद से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। चूंकि यह शो हर हफ्ते टीआरपी चार्ट में लगातार टॉप पर रहा है, इसलिए निर्माता इसे और अधिक मनोरंजक बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

कई हफ्ते पहले, दिग्गज एक्ट्रेस अपरा मेहता ने हिट स्टार प्लस शो में 'अनुपमा' की डांसिंग गुरु मालती देवी के रूप में एंटर किया था। शुरुआत में उन्हें एक बहुत सख्त गुरु के रूप में दिखाया गया था, जिन्होंने बाद में अनुपमा को अपने साथ अमेरिका जाने और अपने पुराने सपने को पूरा करने का मौका दिया। फैंस भी अमेरिका में अनुपमा की जर्नी को देखने के लिए बेहद उत्साहित थे, लेकिन आखिरी समय में चीजों ने यू-टर्न ले लिया।

अनुपमा का हालिया ट्रैक मालती देवी के साथ अमेरिका जाने से पीछे हटने के अनुपमा के महत्वपूर्ण निर्णय पर केंद्रित है। अनुपमा ने अपनी छोटी बेटी छोटी अनु की सेहत को देखकर यह फैसला किया कि वो अमेरिका नहीं जाएगी और एक बार फिर से अपने सपने के ऊपर अपनी ममता को रखेगी। अनुपमा के इस फैसले के बाद अब मालती देवी का किरदार नेगेटिव हो गया है और अनुपमा से बदला लेने की साजिश रच रही है।

जहां फैंस चल रहे ट्रैक को पसंद कर रहे हैं, वहीं अनुपमा के प्रोड्यूसर राजन शाही ने हिट डेली सोप के आने वाले एपिसोड में एक बड़े मोड़ का संकेत दिया है। मालती देवी की एंट्री के बाद कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि वह अनुज कपाड़िया की बायोलॉजिकल मां बन सकती हैं। इससे पहले, ट्रैक को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था क्योंकि शो का ध्यान अनुपमा को मालती देवी के सामने अपनी योग्यता साबित करने पर केंद्रित था।

लेकिन, ऐसा लग रहा है कि मेकर्स अब आखिरकार अनुज और मालती देवी के कनेक्शन का खुलासा करने की योजना बना रहे हैं। टेलिचक्कर से बात करते हुए, राजन शाही ने आने वाले ट्विस्ट के बारे में बात की और अंत में खुलासा किया कि मालती देवी को अनुज की असली मां के रूप में दिखाया जाएगा।

उन्होंने कहा, "मालती देवी के किरदार की वजह से कहानी में बड़ा बदलाव आएगा। अनुज के साथ उनके कनेक्शन के बारे में एक बड़ा खुलासा देखने को मिलेगा। मालती देवी ही अनुज कपाड़िया की असली मां हैं। इस बात का खुलासा होते ही सभी किरदारों की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आएगा।"

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X