'मुझे दुख होता है...', बेटे को याद कर इमोशनल हुईं Rupali Ganguly, बोलीं- वो अब अपने पापा के साथ...

Rupali Ganguly

Rupali Ganguly Son: रूपाली गांगुली आज टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी है और आपको बता दें कि वह 'अनुपमा' सीरियल से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी है। हाल ही में वह राजन शाही की इफ्तार पार्टी में पहुंची। जहां पर पैपराजी के साथ उन्होंने इंटरव्यू में अपने बेटे को लेकर बात की है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रूपाली गांगुली इस दौरान अपने बेटे की बात करते हुए इमोशनल हो गई। जैसा कि हम जानते हैं कि पिछले दिनों वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही है। रूपाली गांगुली के पति की दूसरी पत्नी की बेटी ने एक्ट्रेस पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने भी ईशा वर्मा पर मानहानि का केस लगा दिया था।

लेकिन अब रूपाली गांगुली का बेटे को लेकर बात करना काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह अपने बेटे को मिस करती है? तब उन्होंने बात करते हुए कहा कि "बहुत ज्यादा मैं अपने बेटे रुद्रांश को बहुत मिस करती हूं। वो तो माता रानी की कृपा है कि मेरे पति इतने अच्छे हैं कि वह मुझसे भी अच्छी मां है।"

रूपाली गांगुली ने आगे बात करते हुए कहा कि "रुद्रांश कुछ शायद कभी भी मेरी कमी महसूस नहीं हुई और उस बात का मुझे काफी बुरा भी लगता है। कई बार मैं घर पर होती हूं तो अक्सर देखने के लिए मिलता है कि माता-पिता काम करते हैं। लेकिन मेरे घर पर पति होते हैं तो वही पूछते रहते हैं। मेरे पति इस मामले में बहुत अच्छे हैं।"

रूपाली गांगुली ने आगे कहा कि "उनको किसी के नजर ना लगे। मुझे इस बात की खुशी तो होती है लेकिन कहीं ना कहीं मां वाला दुख भी होता है कि मैंने इतना कुछ मिस कर दिया है। अब तो उसकी हाइट मेरी जितनी लंबी हो गई है। जब वह छोटा था तो मैं उसकी गोद में उठती थी। अब तो वह मुझे गोद में उठा ले। मेरा बच्चा कहां गया, कब बड़ा हो गया मुझे पता ही नहीं चला।"

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa rupali ganguly
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X