Anupamaa Spoiler: बा और वनराज को ऐसे मिली अनुपमा के अमेरिका जाने की खबर और फिर हुआ...

Anupamaa Spoiler: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनो खूब इमोशनल ड्रामा देखने को मिला है। अनुपमा अपना देश परिवार, रिश्ते नाते छोड़कर अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका भले ही आ चुकी है,लेकिन उसका अतीत अभी भी अनुपमा का पीछा नहीं छोड़ रहा है। इस सीरियल में आपको आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा की कैसे किस्मत अनुपमा को उसकी बेटी और पति से एक बार फिर मिलने वाली है। हालांकि पिछले एपिसोड में देखा गया था कि कैसे अनुपमा को अमेरिका में एक रेस्टोरेंट में जॉब और रहने का ठिकाना मिल गया है।
अनुपमा है इन चीजों से बेखबर
इस सीरियल का आने वाला एपिसोड बेहद शानदार होने वाला है,क्योंकि अनुपमा अपने सपनो के तरफ एक-एक कदम बढ़ा रही है। वो खुद के लिए जीने लगी है उनसे घर की तरह सजाना-संवारना शुरू कर दिया है और खुद के लिए खुश रहने लगी है,लेकिन अनुपमा बिल्कुल भी खबर नहीं है कि अहमदाबाद में क्या चल रहा है वो इस बात से बेखबर है। अमेरिका में उसकी जिंदगी धीरे-धीरे बेहतर होती जा रही है।
अनुपमा के बारे में बा से किसने बताया ?
इस शो में आगे देखने को मिलेगी की बाबूजी ने बा से अनुपमा के अमेरिका जाने की खबर देते है। ये बात बा अपने बेटे वनराज शाह से डिम्पी के बेटे को स्कूल छोड़ने जाते वक्त कार में बताती है। बा ये भी वनराज शाह को बताती है कि अमेरिका में अनुपमा कौन सा काम करती है जिसे सुनने के बाद वनराज शाह अनुपमा को ताना मारता है,लेकिन लीला मन ही मन सोचती है कि अनुपमा कब छोटी-छोटी चीजें जोड़कर बड़ी हो जाए कहना मुश्किल है।
अनुपमा-आध्या होगा ऐसे मिलन
आगे देखने को मिलेगा कि कैसे हर बार की तरह इस बार में अनुपमा कामयाबी के बारे में सोच कर बा को बुरा लग रहा है। अमेरिका में अनुज कपाड़िया और छोटी अनु के बीच नोकझोक होगी और इनके मशलोका हर श्रुति निकालेगी। वहीं अगली सुबह श्रुति रेस्टोरेंट जाएगी अनुपमा से अपने बैग लेने। श्रुति के साथ रेस्टोरेंट आध्या भी जाएगी तभी अनुपमा और आध्या का आमना -सामना होने वाला ही रहेगा,लेकिन नहीं हो पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications