..................... Anupamaa Spoiler Alert vanraj will be happy after anuj truth came out maaya will be at anuj house - Hindi Filmibeat

Anupamaa: अनुज का सच सामने आने के बाद वनराज के मन में फूटेगा लड्डू, छोटी का सहारा लेकर अनुपमा के घर रहेगी माया

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में माया की पोल खुल चुकी है और यह पोल किसी और ने नहीं बल्कि काव्या ने खोली है। आज के एपिसोड में माया बदले में काव्या, वनराज और बा की असलियत सामने लेकर आएगी।

Anupamaa Spoiler Alert

Recommended Video

Anupama 4th March Spoiler; Anupama Anuj ने दिखाई Maya और Vanraj को औकात, Maan फैंस खुश | FilmiBeat

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि माया की पोल खोलने के बदले काव्या की भी पोल खोलेगी माया और वो बताएगी कि अनिरुद्ध चाहता है कि काव्या वनराज को छोड़कर उसके पास चली जाए। माया कहेगी कि उसने ये बात इसलिए बताई क्योंकि हर बात किसी को नहीं बताई जाती है और उसी तरह अनुज ने भी अनुपमा को यह बात नहीं बताई क्योंकि वो उसे हर्ट नहीं करना चाहता था। माया बा से भी सवाल करेगी कि क्या वो नहीं चाहती कि अनुपमा और वनराज फिर साथ आ जाए? और फिर वो वनराज से सवाल पूछेगी कि क्या उसके मन में नहीं आया है कि अनुपमा शाह हाउस में वापस आ जाए। माया बा और वनराज की सोच को गलत ठहराएगी।

अनुपमा को समझाएंगे बापूजी
माया कहेगी कि अनुज और उसके बीच जो कुछ भी था वो सब माया की फीलिंग्स है, लेकिन फिर भी सवाल अनुज से पूछे जा रहे हैं। वो कहेगी कि जिसको जो बोलना है मुझे बोलो अनुज को नहीं। इस पर बा कहेगी कि ये माया और अनुज की मिलीभगत हो सकती है कि पकड़े जाने पर इस एकतरफा प्यार कह देंगे। यह सब सुनकर अनुपमा बा को चुप करवा देगी और कहेगी कि अब वो अपने पति के बारे में एक और शब्द नहीं सुनेगी। अनुपमा कहेगी कि वो उसके घर का मामला है और वो अपने घर पर जाकर इस मामले को सुलझाएगी और वो अपने घर के मामले को सुलझाएगी। जाते-जाते बापूजी अनुपमा को समझाएंगे और उसे प्रसाद भी देंगे।

काव्या को शाबाशी देगा वनराज
काव्या का सच जानने के बाद वनराज उसे धमकाने की कोशिश करेगा। इस पर काव्या कहेगी कि वो अनिरुद्ध के पास नहीं जाएगी क्योंकि वो उससे प्यार नहीं करती है। वनराज काव्या को कहेगा कि उसने अनुज की सच्चाई अनुपमा के सामने लाकर बहुत अच्छा किया। वनराज अनुज के बारे में बुरी-बुरी बातें बोलेगा तो काव्या कहेगी कि अनुज दूसरे मर्दों की तरह नहीं है, वो सबसे अच्छा है। वनराज कहेगा कि काव्या के सच से पर्दा उठाने की वजह से अनुज और अनुपमा की शादी खतरमें पड़ गई है और वो इसके लिए उसे शाबाशी भी देगा। दूसरी तरफ डिंपी जब माया को सपोर्ट करेगी तो पाखी उससे बहस करेगी। पाखी कहेगी कि अनुज को उसकी मां और छोटी अनु के बीच में से किसी एक को चुनना ही पड़ेगा।

माया पलटेगी सारा गेम
अनुपमा अनुज से पूछेगी कि उसने यह बात उससे क्यों छिपाई। वो कहेगी कि उसके लिए भी वनराज की बात बताना आसान नहीं था लेकिन फिर भी उसने बात बताई। अनुपमा कहती है कि जो बात उसे अनुज से पता चलनी चाहिए वो बात उसे काव्या से पता चल रही है और यह गलत है। अनुज भी अनुपमा से माफी मांगता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि माया अनुज और अनुपमा की जिंदगी से जाने के बदले छोटी अनु को साथ ले जाने की बात बोलती है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X