अनुपमां Spoiler Alert: काव्या ने तोड़ा पाखी से अनुपमां का रिश्ता? क्या करेगा वनराज? फोटो आयी सामने
टीवी शो अनुपमां की आने वाले दिनों में टीआरपी रेटिंग रिकॅार्ड तोड़ने वाली है। आने वाले दिनों में काव्या अपने दिमाग का खेल दिखाते हुए एक बार फिर से अनुपमां के खिलाफ उसके ही परिवार को खड़ा करने वाली है। काव्या ने घर में एंट्री लेने के साथ अब अनुपमां के रिश्ते की सबसे मजबूत कड़ी उसके परिवार को तोड़ने की चाल चलना शुरू कर दिया है।
काव्या इस बार पाखी को टारगेट बनाते हुए अनुपमां को निशाना बनाने की योजना बना चुकी है। पाखी को स्कूल में डांस के लिए तैयारी करनी है। अनुपमां ने पाखी को कहा था कि वह उसकी डांस की तैयारी करवाएगी। पाखी के लिए ये स्कूल का फंक्शन काफी स्पेशल है। इसी का फायदा उठाने के लिए काव्या बिल्कुल तैयार है।

आने वाले एपिसोड में अनुपमा सभी घरवालों को लेकर कारखाना जाती है। लेकिन काव्या के साथ पाखी किसी बहाने से घर पर ही ठहर जाएगी। अनुपमां को कारखाने से घर पर आने में देरी हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications