Anupamaa: अनुपमा के बेटे तोषू को मार जाएगा लकवा, उधर पति अनुज के करीब आएगी पराई औरत

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert:'अनुपमा' में अबतक कहानी छोटी अनु के ईर्दगिर्द दिखाई जा रही थी। माया और अनुपमा दोनों ही छोटी अनु के लिए बेहतर साबित होने की होड़ में लगी हुई थीं। लेकिन इस बीच अब पारितोष की कहानी ने अपने नंबर बढ़ा लिए हैं। छोटी अनु किसे चुनेगी ये पहेली अभी सुलझी भी नहीं थी कि पारितोष अस्पताल में भर्ती हो गया है। बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि उसने बापूजी के कारखाने के कागज वकील को दिए थे ताकि वो उन कागजों में अपना नाम जोड़ सके और यह सुनकर वनराज उसे गुस्से में घर से निकाल देता है और तभी पारितोष बेहोश हो जाता है।

बा के गुस्से का शिकार होगी अनुपमा
अनुपमा में आज के एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि पारितोष को अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है और अपने बेटे की ऐसी हालत देखकर वनराज सदमे में चला जाता है। उधर अनुपमा को भी लग रहा होगा कि कुछ गड़बड़ है उसे बैचेनी होती है। समर उसे फोन करके बताएगा कि पारितोष अस्पताल में है और ये सुनते ही अनुपमा की हालत खराब हो जाएगी। अनुज उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाएगा और ICU में एडमिट अपने बेटे को देखकर अनुपमा शॉक में चली जाएगी। उधर सबको झटका लगा होता है और सब दुखी होते हैं लेकिन इस बीच पारितोष की हालत के लिए बा फिर से अनुपमा को जिम्मेदार ठहराएगी। बा चिल्ला-चिल्लाकर कहेगी कि अनुपमा ने ही उसकी गृहस्थी में आग लगा दी और फिर पारितोष की जिम्मेदारी नहीं ली।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की पारितोष की हालत का ब्यौरा देने डॉक्टर्स आते हैं और वो बताते हैं कि तोषू को लकवा मार गया है और यह बात सुनकर सभी घरवाले हैरान रह जाएंगे। जल्द ही शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा एक बार फिर से शाह परिवार में बार-बार जाने लगेगी। दूसरी तरफ, माया छोटी अनु का ख्याल रख रही है और अनुपमा की गैर मौजूदगी में वो अनुज के साथ जा रही है लेकिन ऐसा होते हुए अनुपमा देख लेती है और उसके हाव-भाव देखकर लग रहा है कि अनुपमा को यह अच्छा नहीं लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X