Anupamaa: अनुज को अपनी बातों में फंसा लेगी माया, एक महीने में अनुपमा से छीनेगी उसका पति

Anupamaa Spoiler Alert: 'अनुपमा' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है इस शो ने TRP की दुनिया में अपना खूब नाम कमाया है, शो के ट्विस्ट और टर्न्स लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे रहते हैं। इस वक्त शो में माया का ट्रैक चल रहा है, जो किसी भी हाल में अनुज को अनुपमा से छीनना चाहती है और दूसरी तरफ उसे अपने बेटे की भी फिक्र है क्योंकि उसे लकवा मार गया है और वो जल्द से जल्द अपने बेटे को सही सलामत देखना चाहती है। इसी कशमकश में अनुपमा की जिंदगी इन दिनों बेहाल दिखाई जा रही है।
अनुज से घर में रहने की इजाजत मांगेगी माया
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा शाह हाउस में जीतने के बाद डांस करती है और दूसरी तरफ माया छोटी के लिए पिकनिक पर डांस करती है। एक तरफ अनुपमा अनुज को मिस कर रही है तो दूसरी तरफ अनुज भी अनुपमा की यादों में डूबा हुआ है। अनुज और छोटी जिस टेंट में होंगे उसी टेंट में माया भी आ जाती है और कहती है कि छोटी ने आज बहुत इंजॉय किया और साथ ही वो अनुज को थैंक्यू भी बोलेगी क्योंकि वो उसे अपने साथ लेकर आया। माया यह भी कहेगी कि वो जितना छोटी के साथ समय बिता रही है, वो उतना ही उसके करीब आती जा रही है। माया मौके पर चौका मारते हुए कहेगी कि क्या वो एक महीना और घर पर रह सकती है? माया अनुज को इमोशनल ब्लैकमेल करती है और अनुज मान जाता है।
अनुपमा का फोन कर देगी स्विच ऑफ
माया अपनी बात को आगे बढ़ाएगी और अनुज को अनुपमा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करेगी। माया कहेगी कि अगर वो यहां पर आती तो अच्छा होता तो इस पर अनुज कहेगा कि वो आ जाती, मैंने ही उसे मना किया। माया अनुज को और उकसाती है अनुज भी कह देता है कि पहले सिर्फ मैं था लेकिन अब हमारे साथ छोटी है। वहां तीन बच्चे हैं और उन्हें अनुपमा की इतनी जरूरत नहीं है, जितनी छोटी को है और वो कुछ कहते-कहते रुक जाता है। यह देखकर माया को इनकी रिश्ते की कमी का एहसास होता है और अब वो उसी कमी पर चोट करने वाली है। अनुज का फोन टेंट में ही छूट जाता है और अनुपमा का फोन आने पर वो उसे काट देगी और फोन को छिपा देगी। फिर अनुपमा माया को फोन करेगी लेकिन माया अपना फोन स्विच ऑफ कर देगी।
माया का गुजरा हुआ कल आएगा सामने
अनुपमा को परेशान देखकर वनराज भी वहां आ जाता है लेकिन काव्या भी वनराज को देखती है और बा कहेगी कि अनुपमा के आने से वनराज का मन हल्का हो गया है और इस पर काव्या कहेगी कि ये तो वनराज की पुरानी आदत है उसे दूसरे की बीवी ज्यादा पसंद आती है। वनराज अनुपमा का शुक्रिया अदा करेगा और कहेगा उसके होने से ऐसा लगा कि गुजरा हुआ वक्त वापस आ गया। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि माया अनुज के साथ वॉक पर जाएगी और तभी माया का गुजरा हुआ कल उसके सामने आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications