Anupamaa: छोटी के बहाने अनुज के करीब आने की कोशिश करेगी माया, वनराज देखेगा तीसरी शादी का सपना

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि एक तरफ माया अपनी बेटी और अनुज के साथ पिकनिक पर जाने को लेकर एक्साइटेड है तो दूसरी तरफ बा अनुपमा को घर में रहकर खरी-खोटी सुनाएगी। बापूजी और वनराज बा को समझाने की कोशिश करेंगे लेकिन बा किसी की कुछ भी नहीं सुनती है। बा कहेगी कि वो अपने लिए नहीं बल्कि तोषू के लिए कह रही है। बापूजी कहेंगे कि कल अनुपमा का कोई परेशान ना करे, अगर वो पिकनिक पर जा रही है तो उसे इंजॉय करने दें। अनुपमा अनुज के फैसले से काफी नाराज है और उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.
अनुज से नाराज है अनुपमा
अनुज अनुपमा को अपनी सफाई देने के की कोशिश करेगा और कहेगा कि वो नहीं चाहता कि जैसी लड़ाई पहले हुई थी, वैसी लड़ाई दोबारा हो इसलि उसने अनुपमा की जगह माया को चुना। अनुपमा कहेगी कि अनुज सही है और उसका डर भी सही है लेकिन अनुज ने उसके लिए कोई गुंजाइश ही नहीं छोड़ी। अनुपमा कहेगी कि उसके लिए छोटी और अनुज की खुशी से बढ़कर कुछ भी नहीं है, आप लोग खुश हैं और मैं नहीं भी रहूंगी तो भी अच्छा है। अनुपमा कहेगी कि उसे अनुज के फैसले से तकलीफ हुई है, उसका मन नहीं मान रहा है।
काव्या के मन में वनराज को लेकर गुस्सा
छोटी अनु को खुद से दूर भेजते हुए अनुपमा काफी उदास होगी। अनुपमा माया को छोटी अनु का खाना देगी तो माया कहेगी कि वो बेहद खुश है छोटी के साथ पिकनिक पर जाने की वजह से। छोटी, माया और अनुज को साथ में जाते हुए देखकर अनुपमा के दिल में बिजलियां गिरेंगी और वो काफी इमोशनल हो जाएगी। इधर वनराज और काव्या के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। काव्या वनराज को कहेगी कि उसकी हरकत के बाद वो उसकी नजरों से उतर गया है और वो कहती है कि वो उसे छुए नहीं। काव्या वनराज पर इल्जाम लगाएगी कि उसकी वजह से उसका करियर बर्बाद हुआ है। लेकिन अब वो वनराज को उसकी कमजोरी नहीं बनने देगी। अब उसे वनराज से कोई प्यार नहीं है, बस थोड़ी बहुत हमदर्दी है। माया अनुज कपाड़िया के करीब आने की कोशिश करेगी। कुछ लोग आकर माया को मिसेज कपाड़िया कहेंगे और यह सुनकर अनुज को गुस्सा आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications