..................... Anupamaa Spoiler Alert Maaya will try to get close with Anuj Kavya will get to know vanraj move - Hindi Filmibeat

Anupamaa: अनुज को बस में करने के लिए माया चलेगी गंदी चाल, वनराज के बुरे इरादों की काव्या को लगेगी भनक

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि वनराज तोषू से कहेगा डॉक्टर के पास चलने के लिए तो वो मम्मी यानी अनुपमा के बारे में पूछेगा। तभी बा अनुपमा को लेकर ताना देने लग जाएगी और हमेशा की तरह बापूजी उसे समझाने की कोशिश करेंगे लेकिन बा फिर भी नहीं रुकती है और तभी अनुपमा घर में आ जाती है। घरवाले पूछेंगे कि वो पिकनिक मनाने क्यों नहीं गई तो वो बताएगी कि अनुज ने मना कर दिया। वो कहेगी कि अगर में वहां जाती तो मेरा ध्यान तोषू में लगा रहता और फिर अचानक कुछ हो जाता तो मैं कैसे आती। दोनों जगह पर आधी-आधी होने के बजाय, मैं पूरी की पूरी यहीं रहूं। अनुपमा बताएगी जब वो अनुज से पिकनिक को लेकर बात कर रही थी तभी यहां से फोन पर फोन आ रहे थे और इसी वजह से अनुज ने कहा कि अगर पिकनिक में भी ऐसे फोन पर फोन आते रहे तो काम नहीं चल पाएगा।

अनुपमा को बा कहेगी कि वो उसे ताना दे रही है, जिसके बाद अनुपमा समर को कहेगी कि जब वो दवाइयों के बारे में बता कर गई थी तो उसे क्यों नहीं समझ आया और रात के खाने को लेकर उसने बताय था तो किंजल को क्या परेशानी हुई? अनुपमा कहेगी कि अगर घर में कोई चीज नहीं मिल रही है तो उसको पहले ढूंढ़ना चाहिए था उसके लिए फोन करने की क्या जरूरत थी। इसके बाद बा उसे कहेगी कि वो अपना गुस्सा बच्चों पर ना उतारे वो कल चली जाए पिकनिक। इस पर अनुपमा कहेगी कि पिकनिक कैंसिल नहीं हुई है बल्कि उसकी जगह पर माया गई है। ये सुनकर बा कहेगी कि वो यहां छोटी की मां बनकर आई है या अनुज की बीवी।

दूसरी तरफ अनुज पिकनिक में अनुपमा को मिस करेगा लेकिन वो छोटी की खुशी को देखकर काफी खुश भी होगा। अनुज माया से बात कर ही रहा होगा कि तभी अनुपमा का वीडियो कॉल आ जाएगा। अनुज छोटी को अनुपमा से बात करवाने की कोशिश करेगा लेकिन वो बात नहीं करेगी और ऊपर से वहां मिस्टर एंड मिसेज कपाड़िया को लेकर अनाऊंसमेंट भी होगी यह सुनकर अनुपमा का दिल बैठ जाएगा और माया के चेहरे की रंगत बढ़ जाएगी। अनुपमा घर जाने की बात कहेगी लेकिन घर के लोग उसे रोकेंगे और कहेंगे कि अनुज और छोटी अभी पिकनिक पर हैं तो वो घर जाकर क्या करेगी। तोषू के कहने पर अनुपमा रात में घर रुक जाती है।

दूसरी तरफ अनुज बार-बार माया को मिसेज कपाड़िया कहलवाने से चिढ़ जाएगा और कहेगा कि उसके बार-बार समझाने पर भी लोग माया को मिसेज कपाड़िया क्यों कह रहे है। माया अनुज को समझाएगी कि वो यहां पर अनु के लिए है। शाह हाउस में अनुपमा के लिए सभी तरह-तरह के जतन करेंगे लेकिन उसका मन तो अभी अनुज और छोटी पर ही अटका होगा। काव्या को एहसास होगा कि वनराज के मन में कुछ चल रहा है ऊपर से वो बा की बात सुन लेगी कि अनुपमा के आने से वनराज का चेहरा खिल उठा है। काव्या भी नोटिस करेगी कि वनराज बार-बार अनुपमा को ही देख रहा है। उधर शाह हाउस में गेम चल रहा होता है तो दूसरी तरफ अनुज और माया एक ही गेम में हिस्सा लेंगे लेकिन अनुज जानबूझकर हार जाएगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अनुज को फोन करेगी लेकिन माया उसका फोन काट देगी और वो अनुज के करीब आने की कोशिश करेगी। माया का बीता हुआ कल भी लौटकर आ जाएगा।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X