..................... Anupamaa Spoiler Alert maaya will try to bribe kavya to not to tell anything to anupamaa - Hindi Filmibeat

Anupamaa: काव्या का मुंह बंद करने के लिए नौकरी लालच देगी माया, अनुज-अनुपमा के बीच कबाब में हड्डी बनेगी माया

Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल 'अनुपमा' में काव्या को माया का सच पता चल गया है और माया ने उसे नौकरी का लालच भी दिया है।

Anupamaa Spoiler Alert

Recommended Video

Anupama 1st Mrach Spoiler : Maya Anuj के सच को जानने के बाद क्या होगा Anupama का फैसला ?

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। माया अनुज को किसी भी हाल में पाना चाहती है और उसे तो यह भी लगने लग गया है कि अनुज भी उससे प्यार करता है और उसने यह बात काव्या को भी बता दी है लेकिन काव्या के मन में अब अनुपमा के लिए रहम आ गया है और अब वो कन्फ्यूज है कि आगे क्या करे। दूसरी तरफ अनुपमा को लग रहा है कि अनुज कुछ छिपा रहा है, लेकिन वो कुछ बता नहीं रहा। अनुज भी माया से बात नहीं करना चाह रहा है लेकिन बार-बार माया उसके करीब आने की कोशिश कर रही है।

अनुज के मन में आया गिल्ट
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि एक-दूसरे से दूर समय बिताने के बाद, अनुपमा (रूपाली गांगुली) और अनुज कपाड़िया (गौरव खन्ना) एक-दूसरे के लिए कुछ खास समय बिताएंगे। दोनों को रोमांटिक होता देख माया का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाएगा। आपको बता दें, कि अनुपमा अपना सारा समय शाह हाउस में बेटे पारितोष का ख्याल रखने बिताती है जिसके बाद अनुज गुस्से में अनुपमा की जगह माया को छोटी के साथ पिकनिक पर ले गया था और अनुज का यही फैसला उसके लिए दर्द का कारण बन चुका है।

काव्या को लालच देगी माया
दूसरी तरफ शाह हाउस में शिवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है और माया अनुज और अनुपमा के साथ ही पूजा में बैठी है और यह देखकर काव्या काफी हैरान है। वह काव्या को बताएगी कि उसने व्रत रखा है और माया ने शिवरात्रि का व्रत रखा है और यह जानकर काव्या के होश उड़ जाएंगे। यही नहीं, माया ने काव्या को नौकरी का भी लालच दिया ताकि वो अपना मुंह बंद रख सके।

काव्या उगलेगी सच
अनुपमा और अनुज को और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। माया काव्या (मदालसा शर्मा) के सामने कबूल करेगी कि वह अनुज के प्यार में पागल है और अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर सकती। काव्या अनुपमा को सब कुछ बता देगी। उसे याद होगा कि जब वनराज (सुधांशु पांडे) बीच में मुक्कू के लिए गया था तो उसे कैसे दर्द हुआ था। वह नहीं चाहती कि अनुपमा को तकलीफ हो। यह अनुपमा के लिए नई समस्याएं पैदा करेगा।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X