Anupamaa: जाते-जाते अनुज की शादीशुदा जिंदगी में फूट डालकर जाएगी माया, अनुपमा पर लगाएगी इल्जाम

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि माया छोटी अनु को लेकर घर पर आएगी और इस घर में आने के बाद उसपर सवालों की बौछार होगी लेकिन वो उल्टे अनुपमा पर ही इल्जाम लगा देगी।

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनो काफी ड्रामा चल रहा है। इस शो में हो रहे ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से ही यह शो हर बार TRP लिस्ट में नंबर वन पर रहता है।बीते दिन भी 'अनुपमा' में दिखाया गया कि छोटी के जाने पर अनुज ने अनुपमा को खूब सुनाया है और उसके सगे बच्चों को लेकर ताना देता है। लेकिन अनुपमा जैसे-तैसे उसे मना लेती है।

अनुज को है डर
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा और अनुज छोटी के आने की खूब सारी तैयारियां करेंगे। अनुज नाराज होगा और अनुपमा उसे ढांढस बंधाने की कोशिश करेगी। अनुपमा किसी भी हाल में छोटी के साथ रहना चाहती है, भले ही इसके लिए उसे माया के साथ ही क्यों ना रहना पड़े। अंकुश अनुज से कहेगा कि उसने बहुत से वकीलों से बात की और सबने यही कहा कि छोटी अपनी बायोलॉजिकल मदर के साथ ही जाएगी।

सबसे मिलेगी छोटी अनु

सबसे मिलेगी छोटी अनु

अनुपमा कहेगी कि छोटी सबसे मिलना चाहती है जिसमें शाह परिवार भी शामिल है। सबलोग मिलकर छोटी का इंतजार करेंगे लेकिन वो काफी देर तक नहीं आएगी। अनुज माया का फोन मिलाएगा लेकिन उसका फोन नहीं मिलेगा और इस बात से अनुज तिलमिला जाएगा। लेकिन तभी छोटी वहां पर आ जाती है और अपने आंखों के सामने छोटी को देखकर अनुज अनुपमा की आंखें भर आएगी। छोटी के पीछे-पीछे माया की भी एंट्री होती है। छोटी अनु सबको धन्यवाद कहती है और कहती है कि वो माया के साथ जाने से पहले सबसे मिलना चाहती थी।

अनुज माया को समझाएगा

अनुज माया को समझाएगा

अनुज माया से सवाल करेगा कि उसने ऐसा क्यों किया। वो कहेगा कि अगर उसकी कोई नाराजगी थी तो उनसे जाहिर करती, छोटी को इसमें शामिल करने की जरूरत नहीं थी और वो उसकी बेटी को उससे दूर ना लेकर जाए। सबलोग माया को कहते हैं कि अनुज अनुपमा छोटी के बगैर नहीं रह पाएंगे। इस पर माया कहेगी कि वो इनकी बेटी को छीन कर नहीं बल्कि अपनी बेटी को लेकर गई है। माया कहेगी कि खुद भगवान भी उसकी बेटी को उससे दूर नहीं कर सकते।

किसी की बात नहीं मानेगी माया

किसी की बात नहीं मानेगी माया

माया यहीं नहीं रुकती बल्कि वो अनुपमा को वो शर्त भी याद दिलाती है, जिसमें उसने कहा था कि अगर छोटी माया के साथ जाने को तैयार हो जाती है तो वो उसे नहीं रोकेगी। सब लोग माया पर इल्जाम लगाएंगे कि उसने छोटी से कुछ कहा है और इसी वजह से वो उनसे दूर जा रही है। बापूजी कहेंगे कि वो बात करके एक रास्ता निकाले और काव्या भी उनका साथ देगी। पाखी कहेगी कि जन्म भले ही उसने दिया है लेकिन मां का प्यार तो उसकी मम्मी ने ही दिया है। अनुज माया से कहेगा कि भले ही बच्ची को आश्रम रखना उसकी मजबूरी थी लेकिन छोटी को चुपके से लेकर जाना माया की जिद थी। अनुज कहेगा कि इन हालातों का कोई सॉल्यूशन भी निकाला जा सकता है। यही नहीं, अनुज यह तक कह देगा कि माया उसके घर में छोटी के साथ रह सकती है और कोई भी उसे कुछ नहीं कहेगा। लेकिन माया नहीं मानेगी।

अनुपमा पर इल्जाम लगाएगी माया

अनुपमा पर इल्जाम लगाएगी माया

अनुपमा माया के आगे हाथ जोड़कर खड़ी हो जाएगी और कहेगी कि उसकी बेटी को उससे दूर ना लेकर जाए। इस पर माया कहेगी कि उसने कभी भी छोटी को अपनी बेटी समझा कहां है। माया कहेगी कि अनुपमा एक बहुत अच्छी मां है लेकिन सिर्फ अपने बच्चों के लिए। माया ने कहा कि उसने देखा कि वो सिर्फ अपने बच्चों को संभालती रही और उसकी बेटी को इग्नोर करती रही। अनुपमा कहेगी कि उसके लिए उसके चारों बच्चे एक समान हैं। माया कहेगी कि उसने छोटी को पिछले 15 दिनों में कितना समय दिया बिल्कुल भी नहीं, तो फिर रोजमर्रा की जिंदगी में क्या होता होगा।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa anupamaa spoiler alert
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X