..................... Anupamaa Spoiler Alert maaya will tell about her feelings for anuj to kavya - Hindi Filmibeat

Anupamaa: माया के दिल की बात जानकर काव्या को लगेगा 440 वॉट का झटका, अनुपमा के गले लगकर बहाएगी आंसू

Anupamaa: टीवी शो 'अनुपमा' में इस वक्त माया को लेकर ट्विस्ट और टर्न्स चल रहे हैं। एक तरफ माया अनुज को हासिल करना चाहती है तो दूसरी तरफ वनराज भी अनपमा के प्यार में पागल होने लगा है।

Anupamaa spoiler alert

Recommended Video

Anupama 1’st March Spoiler; Anuj Maya का सच जान Anupama के लिए रोई Kavya | FilmiBeat

Anupamaa: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आप देखेंगे कि अनुपमा अनुज को वनराज के बारे में बताएगी। इस पर अनुज कहेगा कि उसे किसी के कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है वो अपनी अनु को जानता है। लेकिन अनुपमा के मन में वनराज को लेकर गुस्सा है और वो उसे अनुज के सामने खरी-खोटी सुना रही है और कहेगी कि वो वनराज से जितना दूर रह सकती है, उतना दूर रहेगी। अनुपमा अनुज को वो वादा याद दिलाएगी जिसमें उन दोनों ने कहा था कि वो कभी भी एक-दूसरे से कुछ भी नहीं छिपाएंगे और यह सुनकर अनुज और भी ज्यादा परेशान हो जाएगा। अनुज को परेशान देखकर अनुपमा को अंदाजा हो जाएगा कि वो उससे कुछ छिपा रहा है।

काव्या बताएगी वनराज का सच
दूसरी तरफ माया अपने ख्वाबों में है और वो अनुज को अपना बनाना चाहती है। माया को दूसरी बार अनुज से ही प्यार हो जाएगा और उसे लगेगा कि अनुज के मन में भी उसके लिए कुछ है। साथ ही माया के मन में यह भी आएगा कि अनुपमा अपने बच्चों में बिजी हो गई है तो वो छोटी और अनुज को अपना पूर टाइम देगी। दूसरी तरफ काव्या माया से मिलने के लिए आती है और वो उससे माफी भी मांगती है और कहती है कि वो उसे एक और मौका दे। बातों ही बातों में काव्या उसे बता देगी कि वनराज अब भी अनुपमा को पसंद करता है, यह सुनकर माया सातवें आसमान पर पहुंच जाती है।

माया के दिल की बात जानकर काव्या रह जाएगी दंग
माया अपने दिल की बात काव्या से शेयर करेगी और बताएगी कि वो अनुज से प्यार करती है और वो पिकनिक की सारी बातें काव्या को बता देगी। साथ ही माया यह भी कहेगी कि अनुज ने अनुपमा को कुछ नहीं बताया है तो हो सकता है कि अनुज के मन में भी उसके लिए फीलिंग्स हों। काव्या माया से कहेगी कि वो गलत कर रही है वो अपना उदाहरण भी देगी और कहेगी कि वो कभी खुद से भी नजर नहीं मिला पाएगी। काव्या समझाएगी कि वो अनुपमा की ही बदौलत इस घर में है। काव्या कहेगी कि अनुज और अनुपमा राधा कृष्ण है और अगर वो इन दोनों की बीच में आई तो बर्बाद हो जाएगी। लेकिन माया को काव्या की बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो कहेगी कि माया अपनी किस्मत खुद लिखेगी। माया का सच जानने के बाद काव्या अनुपमा के गले लगकर रोएगी।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X