Anupama: माया बताएगी अपने बीते कल का काला सच, 'जिससे प्यार किया उसी ने बेच डाला'

Anupama Spoiler Alert

Anupama Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि कैसे अंकुश माया के कैरेक्टर पर उंगली उठाता है और माया उसे रसीद के थप्पड़ देती है. आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि माया बताएगी कि उसका सौदा हुआ था और ना जाने कितनी ही लड़कियां ऐसी आज भी हैं, जिनको स्मगल किया जाता है, जिनका सौदा होता है. माया कहेगी कि उसने जिसे प्यार किया, उसने ही उसे जिस्म के व्यापार में धकेल दिया. कई बार मन किया कि खुद को खत्म कर लूं लेकिन कभी हिम्मत नहीं हुई और फिर वो वहां से भाग गई फिर पकड़ी गई और घसीट कर फिर से उसी दलदल में लाया गया और फिर उसे बहुत मारा.

अनाथ आश्रम में बच्ची को छोड़ना था मजबूरी

माया कहेगी कि उस नर्क में रहते हुए उसे पता चला कि वो मां बनने वाली है, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसकी बच्ची का पिता कौन है. प्रेग्नेंसी का पता चलते ही उसने मौसी को मना किया और फिर उसे बहुत मारा गया और जख्मों के निशान आज भी उसके शरीर पर है और फिर वो अपने बदन पर पड़े निशान दिखाएगी. वो कहती है कि वो उसकी बच्ची यानी छोटी अनु के साथ भी वही करना चाहते थे, जो उसके साथ हुआ और वो ऐसा नहीं होने दे सकती थी. बच्ची के जन्म के बाद ही वो वहां से भाग गई और उसने अपनी बच्ची को अनाथ आश्रम में छोड़ दिया.

घरवालों ने भी नहीं दिया सहारा

जब माया अपने घर वापस गई तो पता चला कि उसके पिता कबके गुजर गए और उनकी मौत का जिम्मेदार मां ने माया को ही ठहराया और उसे घर में पैर तक नहीं रखने दिया और मां ने कहा कि वो उनके लिए मर गई है. लेकिन फिर उसके जिंदगी में कुछ लोग ऐसे आए, जिनकी मदद से उसने अपनी जिंदगी की शुरुआत फिर से की अपनी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की और नई मॉडल्स को मौका देती है ताकि वो किसी गलत हाथ में ना पड़ें. वो अपनी बेटी को लेने के लिए अनाथ आश्रम जाती है लेकिन उसका एक्सीडेंट हो जाता है और उसी दिन अनुज अनुपमा छोटी अनु को घर ले आते हैं और अब वो अपनी बच्ची को वापस लेने आई है.

अपनी बेटी को चाहती है माया

माया इसके बाद अंकुश के नाजायज बेटे के बारे में बात करेगी और कहेगी कि अनुज और अनुपमा ने अपनी परेशानियों के चलते उस बच्चे पर कोई ध्यान नहीं दिया. माया कहेगी कि वो अपनी बच्ची को पाल लेगी और खून से बड़ा इस दुनिया में कोई और रिश्ता नहीं होता है और इसलिए वो अपनी बेटी को अपने साथ ले जाएगी. माया कहेगी कि मैं उसकी मां हूं और मैं उसके साथ ही रहूंगी. अनुपमा माया की तारीफ करेगी और अनुज भी उसका साथ देगा और उससे माफी भी मांगेगा. अंकुश भी अपने किए पर पछताएगा. माया कहेगी कि उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन उसके बारे में क्या सोचता है, उसे फर्क इस बात से पड़ता है कि उसकी बेटी उसके बारे में क्या सोचती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X